फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur New Sanganer Road Bulldozer Action Put on Hold Till Next High Court Hearing

राजस्थान: जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर आज नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट की अगली सुनवाई तक कार्रवाई स्थगित

Fri, 09 Oct 2026 08:26 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 09 Oct 2026 08:26 AM IST
सार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर विरोध के बाद जेडीए ने बुलडोजर कार्रवाई हाईकोर्ट की अगली सुनवाई तक टाल दी है। इससे प्रभावित व्यापारियों और परिवारों को फिलहाल राहत मिली है।

विज्ञापन
Jaipur New Sanganer Road Bulldozer Action Put on Hold Till Next High Court Hearing
न्यू सांगानेर रोड- - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू सांगानेर रोड पर घर और दुकानें टूटने की आशंका के बीच प्रदर्शन कर रहे लोगों को फिलहाल राहत मिली है। गुरुवार को दिनभर चले विरोध के बाद जेडीए ने शुक्रवार सुबह सात बजे प्रस्तावित कार्रवाई स्थगित कर दी है। जेडीए अधिकारियों के अनुसार, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई तक बुलडोजर नहीं चलेगा। हालांकि, आगे कार्रवाई कब होगी, इसका फैसला उच्च स्तर पर किया जाएगा।

विज्ञापन

इस राहत से प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को फिलहाल कुछ समय मिला है। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग अपने घर और दुकानें बचाने के लिए सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने जेडीए के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला भी जलाया। लोगों की मांग थी कि कार्रवाई से पहले उनके दस्तावेजों, पट्टों और आपत्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाए।

विज्ञापन

घर टूटने की आशंका में प्रदर्शन, महिला ने दी आत्महत्या की चेतावनी

न्यू सांगानेर रोड पर दिनभर विरोध का माहौल रहा। प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अपने गले में चुन्नी का फंदा डालकर चेतावनी दी कि यदि उसका घर तोड़ा गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस घटना ने प्रदर्शन की गंभीरता को सामने ला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित लोगों का कहना था कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले घर या दुकान टूटने से उनके सामने आजीविका और रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। कई परिवार भावुक हो गए। व्यापारियों ने भी कार्रवाई का विरोध करते हुए पहले दस्तावेजों और आपत्तियों का निस्तारण करने की मांग उठाई।

124 आपत्तियां, 89 नगर निगम और 35 जेडीए के पास

न्यू सांगानेर रोड पर प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर जेडीए को कुल 124 आपत्तियां मिली हैं। जोन अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 89 आपत्तियां नगर निगम को भेजी गई हैं, जबकि 35 मामले जेडीए की प्रवर्तन शाखा के पास हैं।

हालिया सुनवाई के दौरान भी जेडीए ने आपत्तियों की जांच और शेष हिस्से में कार्रवाई के लिए समय मांगा था। ऐसे में अब आपत्तियों की स्थिति और हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई आगे की कार्रवाई के लिहाज से अहम होगी।

विधायक गोपाल शर्मा पहुंचे, कांग्रेस ने भी किया विरोध

प्रदर्शन के बीच विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में अगली तारीख पर सरकार इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखेगी और स्थानीय मुद्दे की जानकारी भी देगी। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने विधायक के सामने भी विरोध जताया।

विधायक के जाने के बाद पूर्व पार्षद दशरथ सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता और समर्थक मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रभावित लोगों के समर्थन में आवाज उठाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed