फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur lok sabha election result 2024 vote percentage Manju Sharma vs Khachariyawas rj chunav news in hindi

Jaipur Urban Lok Sabha Result: 1989 से सिर्फ एक बार हारी BJP, इस बार महिला पर दांव, क्या जारी रहेगा कब्जा?

Wed, 29 May 2024 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 May 2024 09:01 PM IST
सार

Jaipur Urban Lok Sabha seat: जयपुर शहरी लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जा सकता है। 1989 से 2019 तक सिर्फ एक चुनाव में भाजपा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो चुनाव 2014 और 2019 से पार्टी को यहां बड़ी जीत मिली थी। 

विज्ञापन
Jaipur lok sabha election result 2024 vote percentage Manju Sharma vs Khachariyawas rj chunav news in hindi
कौन बनेगा सांसद, चार जून को होगा फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पिछले दो चुनाव में भाजपा (एनडीए) ने यहां क्लीन स्वीप किया था, यानी पूरी 25 की 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर चार जून को चुनाव परिणाम सामने आने वाले हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा पिछला प्रदर्शन फिर दोहरा पाएगी? आइए, सबसे पहले जानते हैं जयपुर की लोकसभा सीटों इतिहास। 

विज्ञापन


यहां जयपुर शहरी और जयपुर ग्रामीण दो लोकसभा सीटें हैं। जयपुर शहरी सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच मुकाबला हुआ है। इसी तरह जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस युवा नेता अनिल चोपड़ा के बीच टक्कर हुई है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी की किस्मत ईबीएम में कैद है, चार जून को इसका नतीजा सामने आएगा। 
विज्ञापन


पिछले दो चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत
जयपुर शहरी लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जा सकता है। पिछले दो चुनाव 2014-2019 से भाजपा नेता रामचरण बोहरा यहां पार्टी के लिए कमल खिला रहे हैं। दोनों ही चुनाव में बोहरा ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को करीब पांच लाख वोटों से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1989 से 2019 तक सिर्फ एक बार चुनाव हारी भाजपा
2014 से पहले भी जयपुर शहरी सीट पर भाजपा मजबूत रही है। 1989 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के गिरधारी लाल भार्गव यहां पहली बार चुनाव जीते थे। तब उन्होंने कांग्रेस के भवानी सिंह को करीब एक लाख वोटों के अंतर से हराया था। इसी तरह 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में गिरधारी लाल भार्गव ने यहां से जीत दर्ज की। हालांकि, 2009 के चुनाव में भाजपा इस सीट को नहीं बचा पाई। कांगेस प्रत्याशी महेश जोशी ने भाजपा उम्मीदवार धनश्याम तिवारी को करीब 16 हजार वोट से मात दे दी। इसके बाद हुए 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर यहां कब्जा जमाया। यानी 1989 से 2019 तक सिर्फ एक लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। 


विस चुनाव में मिली बड़ी जीत का भी फायदा भाजपा को
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली। जयपुर शहरी लोकसभा सीट में आठ विधानसभा सीटों में से छह पर कमल खिला था। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली। ऐसे में जयपुर शहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की पकड़ मजबूत रही। इसका फायदा भी भाजपा प्रत्याशी को मिला है। वहीं, कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या यह रही कि उन्हें इस सीट पर मजबूत दावेदार नहीं मिला। इस कारण विस चुनाव हारे प्रताप सिंह खाचरियावास को प्रत्याशी बनाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed