फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur : Horrific road accident on Renwal Road, high speed bus hits car and girl students, 5 seriously injured

Jaipur News: रेनवाल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार और छात्राओं को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

Tue, 03 Jun 2025 01:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

आज सवेरे जोबनेर-रेनवाल रोड पर हुए सड़क हादसे में कॉलेज जा रही तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार निजी बस ने कार को टक्कर मारते हुए छात्राओं को कुचल दिया।

विज्ञापन
Jaipur : Horrific road accident on Renwal Road, high speed bus hits car and girl students, 5 seriously injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोबनेर-रेनवाल सड़क मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दातारामगढ़ से जयपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर कॉलेज जा रही तीन छात्राओं को कुचल दिया। हादसे में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


हादसा जोबनेर के विवेकानंद कॉलेज के सामने स्थित बबेर वालों की ढाणी के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस इतनी तेज गति में थी कि कार को टक्कर मारने के बाद वह अनियंत्रित हो गई और कॉलेज जा रही छात्राओं को कुचलने के बाद तीन मोटर साइकिलों को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: दाऊद के नाम पर मांगी 50 लाख की फिरौती, कहा- आईएसआई को करनी है फंडिंग, जानें क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल छात्राओं को तत्काल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बस में सवार यात्रियों में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed