{"_id":"65e1bf61739240b2ad03cff6","slug":"jaipur-gehlot-said-chief-minister-bhajanlal-sharma-did-not-ask-me-to-vacate-the-bungalow-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सरकारी बंगले का विवाद; मुख्यमंत्री आवास से बाहर हुए गहलोत, मुख्यमंत्री भजनलाल के लिए कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सरकारी बंगले का विवाद; मुख्यमंत्री आवास से बाहर हुए गहलोत, मुख्यमंत्री भजनलाल के लिए कही ये बात
Fri, 01 Mar 2024 05:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:44 PM IST
सार
राजस्थान में सरकारी बंगलों को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री आवास खाली कर नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
राजस्थान के सरकारी बंगले पूर्व सरकार के सभी मंत्रियों ने खाली कर दिए हैं। इन बंगलों को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। सरकार जाने के बाद भी पूर्व मंत्री बंगले खाली नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास खाली कर आज इस विवाद को खत्म कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ लोग होते हैं, जिनको विवादित और अमर्यादित टिप्पणी और कहानी बनाने की आदत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुझे कभी नहीं कहा कि आप मुख्यमंत्री निवास खाली करें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तो यहां तक कहा कि मुझे कोई जल्दी नहीं है। आप जब तक चाहे बंगले में रह सकते हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित सभी बंगले पूर्व मंत्रियों ने खाली कर दिए गए हैं। अब ये बंगले नई सरकार के सभी मंत्रियों को आवंटित कर दिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होली के बाद अपने नए मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो सकते हैं।