{"_id":"66e6f36c6d116708a508c935","slug":"jaipur-first-conference-of-computer-instructors-association-organized-discussion-took-place-regarding-salary-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : कम्प्यूटर अनुदेशक संघ का पहला सम्मेलन आयोजित, वेतन विसंगति एवं पदनाम को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : कम्प्यूटर अनुदेशक संघ का पहला सम्मेलन आयोजित, वेतन विसंगति एवं पदनाम को लेकर हुई चर्चा
Sun, 15 Sep 2024 08:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:17 PM IST
सार
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) एवं कम्प्यूटर अनुदेशक संघ के तत्वावधान में रविवार को पहले कम्प्यूटर अनुदेशक सम्मेलन में कम्प्यूटर अनुदेशकों की वेतन विसंगति एवं पदनाम का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) एवं कम्प्यूटर अनुदेशक संघ के तत्वावधान में रविवार को पहला कम्प्यूटर अनुदेशक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में करीब 2500 अनुदेशकों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचन्द पुष्करना ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, राजस्थान शिक्षक संघ के महामंत्री महेंद्र लखारा, शाहपुरा के बीजेपी प्रत्याशी रहे उपेन यादव एवं अधिवक्ता डॉ. टी.एन. शर्मा मौजूद रहे |
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने अपने संबोधन में राज्य एवं केंद्र सरकार की सरकार की तारीफ करते हुए विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार जल्द ही कम्प्यूटर अनुदेशकों के पदनाम में उचित संशोधन करेगी | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के महामंत्री महेंद्र कुमार ने संगठन का परिचय देते हुए संघ की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और अनुदेशकों की हर स्तर पर सहायता करने का आश्वासन दिया|
विज्ञापन
शाहपुरा से भाजपा प्रत्याशी रहे उपेन यादव ने अनुदेशक भर्ती के लिए किए गए आंदोलनों पर विशेष रूप से चर्चा की। डॉ. टी.एन. शर्मा ने अनुदेशकों के पदनाम से पहले ग्रेड पे को सही कर वेतन विसंगति दूर किए जाने की मांग की। उन्होंने सभी अनुदेशकों को लगातार अध्ययनरत रहने एवं तकनीकी रूप से अपडेट रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन