फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur

Jaipur Fire News: गैस टैंकर के धमाके ने तबाह कर दिया एक किलोमीटर का क्षेत्र, कंपा देंगी हादसे की ये तस्वीरें

Fri, 20 Dec 2024 01:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

राजस्थान के लिए शुक्रवार का दिन इतिहास का काला दिन बन गया, जिसने एक झटके में कई जिंदगी निगल ली। भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह गैस टैंकर ब्लास्ट ने अपने एक किलोमीटर तक सब कुछ जलाकर खाक कर दिया।

विज्ञापन
Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
जयपुर टैंकर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यह घटना तब हुई जब एक सीएनजी टैंकर और दूसरे टैंकर की टक्कर हो गई। यह हादसा दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

तबाही का दृश्य

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
खाक हो गई बस। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सड़क पर तबाही का मंजर छा गया। टक्कर के कारण आग लग गई, जिसमें करीब 30 वाहन जलकर खाक हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि कई गाड़ियों का अस्तित्व तक खत्म हो गया।

मौत का आंकड़ा

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
बचाव में जुटे फायर कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने अब तक 8 मौतों की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है। इस आंकड़े के और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

घटना का कारण

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
जलकर खाक हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
सीएनजी टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। टैंकर ने यू-टर्न लेने की कोशिश की, तभी जयपुर से आ रहे दूसरे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि आग भड़क उठी।

आग की तपिश में खाक हो गए वाहन

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े ट्रक हुए खाक। - फोटो : अमर उजाला
टक्कर के बाद लगी आग ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क के किनारे खड़े कई वाहन पूरी तरह जल गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए।

बचाव में जुटा प्रशासन

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
जल गए ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
घटना के तुरंत बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

कोहरे की तरह दिख रही थी गैस

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
मचिस से भरा था कंटेनर। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने आटो चलाने वाले शत्रुघन शाह  से बातचीत की। उसका कहना है कि जहां हादसा हुआ, वहां रेडलाइट के पास गैस ही गैस थी। गैस कोहरे की तरह दिख रही थी। वहां उसका आटो खड़ा हुआ था। वो बचने के लिए भागा तब भी उसका चेहरा जल गया। जिस तरफ गैस थी, वहां से कुछ देर बाद  बम के फटने जैसी आवाजें आईं।

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
वाहनों को तोड़कर बुझाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला
गलत कट की वजह से हादसा
हादसे के चश्मदीद संदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहां सड़क पर गलत कट दिया गया है। इसी कट की वजह से  हादसा हुआ है। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक दुर्घटना इसी जगह पर हुई थी। उसमें भी गैस टैंकर था। अगर उस घटना से सीख ले ली गई होती तो फिर आज का हादसा ना होता। अग्निकांड में एक बस पूरी तरह से जल गई है। इसकी तस्वरी यहां दी जा रही है।

मौके पर पहुंचे सीएम और गृह राज्यमंत्री

Jaipur fire incident news: Several people died in CNG tanker explosion in Bhankrota, Jaipur
मौके पर पहुंचे सीएम और गृह राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग के कारण की जानकारी ली जा रही है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा है कि  हादसे की जांच करवाई जाएगी और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed