{"_id":"6777dcded7aedcd78207edcd","slug":"jaipur-female-si-came-into-limelight-by-winning-mrs-india-glam-2025-title-walked-on-the-ramp-for-first-time-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 टाइटल जीतकर चर्चा में आई महिला एसआई, पहली बार रैंप पर उतरकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 टाइटल जीतकर चर्चा में आई महिला एसआई, पहली बार रैंप पर उतरकर जीता खिताब
Fri, 03 Jan 2025 08:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 08:17 PM IST
सार
पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में भाग लेकर जयपुर की एक महिला एसआई ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब जीता। उनकी इस सफलता को लेकर राजस्थान पुलिस विभाग में काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 बनीं सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा एक ब्यूटी पेजेंट में मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 का अवॉर्ड जीतकर चर्चा में आ गई हैं। जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। गुरुवार को दिल्ली हाईवे के एक रिजॉर्ट में मिस एंड मिसेज इंडिया सीजन-6 का आयोजन किया गया था, जिसमें हेमलता शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह टाइटल जीता।
विज्ञापन
उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में भाग ले रही थीं। इवेंट के आयोजकों से मिलने के बाद उन्होंने पहले इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से मना कर दिया था, क्योंकि वे इससे पहले कभी भी ऐसे इवेंट का हिस्सा नहीं बनी थीं लेकिन आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के बारे में समझाए जाने के बाद उन्होंने इसका हिस्सा बनने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमलता ने बताया कि परिवार से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने तैयारी शुरू की और रैंप पर चलने के लिए एक्सपर्ट से मार्गदर्शन लिया। शुरुआत में वे थोड़ी नर्वस महसूस कर रही थीं, लेकिन समय के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि मिसेज इंडिया ग्लैम-2025 के फाइनल में 15 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। हेमलता को जीतने पर आयोजकों द्वारा क्राउन पहनाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वैशाली नगर थाने के एसीपी आलोक कुमार गौतम ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है। हेमलता ने यह साबित कर दिया कि बेटियों को सिर्फ मौका देने की बात है, वे किसी भी मंच पर अपने आप को साबित कर सकती हैं। हेमलता शर्मा की इस बड़ी सफलता को लेकर राजस्थान पुलिस विभाग में काफी चर्चा हो रही है। उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उन्हें बधाई दी।