{"_id":"66680d5206f24f2dce052404","slug":"jaipur-families-of-those-killed-in-the-terrorist-attack-staged-a-protest-in-chaumu-demanding-compensation-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जम्मू के आतंकी हमले में मृतकों के परिजनों ने चौमूं में धरना दिया, आर्थिक मुआवजे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जम्मू के आतंकी हमले में मृतकों के परिजनों ने चौमूं में धरना दिया, आर्थिक मुआवजे की मांग की
Tue, 11 Jun 2024 02:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:09 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में राजस्थान के चौमूं और हरमाड़ा के 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चौमूं पुलिस थाने के बाहर धरना दिया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए आतंकी हमले में चौमूं और हरमाड़ा के 5 लोग शिकार हो गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद ग्रामीण और मृतकों के परिजन चौमूं पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और परिजनों को सरकारी आर्थिक मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की।
विज्ञापन
धरनास्थल पर पहुंचे चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला और आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। चौमूं SDM दिलीप सिंह राठौड़ और एसीपी अशोक चौहान ने भी परिजनों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। आक्रोशित ग्रामीण मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन