फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Crocodiles are also being caught along with small fish in paper leak cases, CM said in Shahpura

Jaipur : पेपर लीक प्रकरणों में छोटी मछलियों के साथ मगरमच्छ भी पकड़े जा रहे हैं, शाहपुरा में बोले मुख्यमंत्री

Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

शाहपुरा के कोटड़ी में श्री सुरभि गौ-चिकित्सालय, गौ गृह एवं आईटीआई भवन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति में सदैव पूजनीय रही है। राज्य सरकार प्रदेश में गौवंश के संरक्षण के लिए निरंतर अहम निर्णय ले रही है।

विज्ञापन
Jaipur: Crocodiles are also being caught along with small fish in paper leak cases, CM said in Shahpura
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री सुरभि गौ-चिकित्सालय, गौ गृह एवं आईटीआई भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गौमाता का सनातन संस्कृति में हमेशा से सर्वोच्च स्थान रहा है। गौवंश की अपार महिमा के चलते ही छोटे से लेकर बड़े अनुष्ठानों में गाय को पूजा जाता है। गाय को आर्थिक समृद्धि, कृषि और आयुर्वेद का आधार एवं पर्यावरण संरक्षक माना गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रदेश में गौवंश संरक्षण और गोपालकों की सहायता के लिए निरंतर अहम निर्णय ले रही है, जिससे गौवंश का संरक्षण और संवर्द्धन सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन


श्री शर्मा शुक्रवार को शाहपुरा के कोटड़ी में श्री सुरभि गौ-चिकित्सालय, गौ गृह एवं आईटीआई भवन के उद्घाटन और सामुदायिक भवन एवं किसान प्रशिक्षण सभागार के विस्तारीकरण के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवनारायण गौशाला में आधुनिक गौ चिकित्सालय की कमी के चलते श्री सुरभि चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया है। इस गौ चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से अब गौवंश का उपचार त्वरित और प्रभावी रूप से हो सकेगा। उन्होंने दानदाताओं और भामाशाहों का इस चिकित्सालय में व्यापक प्रबंधन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इस गौमाता के गौरव को लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार प्रदेश में गौवंश संरक्षण और गोपालकों की सहायता के लिए जरूरी कदम उठा रही है। गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से गोपालकों के लिए एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण, पंजीकृत गौशालाओं के अनुदान में 10 प्रतिशत वृद्धि, 100 गौशालाओं को रियायती दरों पर गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न कार्य गौमाता के संवर्धन के लिए किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संकल्प पत्र तथा बजट में किए गए सभी वादों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकल्प पत्र में किए प्रत्येक वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरणों में एसआईटी द्वारा अब तक 115 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन प्रकरणों में छोटी मछलियां ही नहीं मगरमच्छ भी पकड़े जा रहे हैं। युवाओं के सपनों पर कुठाराघात करने वाले किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा। 

शाहपुरा में विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य करवाए जाएंगे, जिससे शाहपुरा में सुदृढ़ सड़क तंत्र विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए यहां पीपलूंद में औद्योगिक क्षेत्र तथा पंडेर में औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। साथ ही जहाजपुर में कन्या महाविद्यालय, कोटड़ी में नवीन महाविद्यालय, जहाजपुर में जनजाति छात्रावास और सरसिया में जनजाति बालिका छात्रावास खोलने जैसे अहम निर्णय लिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों एवं चिकित्सालयों का क्रमोन्नयन भी किया जा रहा है। बनेड़ा में खेल स्टेडियम, शाहपुरा में खेल अकादमी और काले हिरणों के संरक्षण के लिए शाहपुरा के आसोप क्षेत्र को आखेट निषिद्ध एवं कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र भी घोषित किया है।


इससे पहले मुख्यमंत्री ने देवनारायण गौशाला में गौमाता का पूजन किया और कोटड़ी के चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में भगवान श्री चारभुजा नाथ और श्री सर्वेश्वर महादेव के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed