फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime News: Police action in various police station areas of the city, know about the incidents

Jaipur Crime News: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, जानिये वारदातों के बारे में

Sun, 31 Mar 2024 04:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

जयपुर में बढ़ती वारदातों पर कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Jaipur Crime News: Police action in various police station areas of the city, know about the incidents
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में इलाज के नाम से युवक से ठगी किए जाने का एक मामला सामने आया है। इलाज करने के बहाने आए कुछ लोगों ने कालवाड़ निवासाी ब्रजेश गुप्ता से 25 लाख रुपये ठग लिए। दरअसल ब्रजेश कमर और घुटने के दर्द से परेशान था और उसने इसके लिए एक डॉक्टर से संपर्क किया था। एक दिन डॉक्टर और उसके सहायक ने ब्रजेश के घर आकर कमर और घुटने से कफ निकालने की बात कही। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार कफ निकालने का खर्च करीब साढ़े सात हजार आएगा। इसके बाद उन्होंने करीब तीन सौ बार उसके कमर और घुटनों से कफ निकाला। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने पर मरीज जब दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो वे नंबर बंद निकले। इसके बाद ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पड़ोसी महिला से की छेड़छाड़

दूसरी तरफ जवाहर नगर थाना इलाके में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है कि उसके मकान के पीछे रहने वाला नीरज कपूर आए दिन उसे परेशान करता रहता है। एक दिन आरोपी ने महिला को अपने घर के पीछे बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह वह उसकी चंगुल से निकल भागी। इसके बाद आरोपी उसे फोन पर धमकी देने लगा तो इन धमकियों से परेशान होकर महिला ने सारी जानकारी परिजनों को बताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म 

जवाहर सर्किल थाना इलाके में ही एक युवक ने युवती को होटल में मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जगतपुरा निवासी 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि  साल 2020 में बलराम मीणा से मुलाकात के बाद उसने दोस्ती करके शादी करने का ऑफर रखा। कुछ समय बाद मिलने के बहाने जगतपुरा स्थित होटल में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया और शादी करने का झांसा देकर देह शोषण किया। बाद में शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी से मना कर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

पहाड़ियों में महिला का शव मिला

आमेर थाना इलाके में पहाड़ी पर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला है। शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। पहाड़ी पर घूमने गए युवकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि हाडीपुरा नाड्या कॉलोनी के कुछ युवकों ने पहाड़ी पर झाड़ियों में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए।  फिलहाल शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है और शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं को लूटा

इधर पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं को लूटने वाली गैंग ने 27 मार्च को दो महिलाओं से जेवरात ले जाने के बाद 29 मार्च को फिर से चार महिलाओं को अपना शिकार बनाया। इस गैंग के सदस्यों ने मात्र 45 मिनट में आदर्श नगर, जवाहर नगर, मोती डूंगरी और अशोक नगर थाना इलाके में वारदातों को अंजाम दिया है। चारों जगह बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया गया और उनसे लाखों के गहने लूट लिए गए। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। घटनाएं सुबह करीब 6.45 से 7.30 बजे के बीच है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए बदमाश सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

फैक्ट्री मालिक को चाकू मारने वाले गिरोह का खुलासा

मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना सहित चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है और साथ ही वारदात में प्रयुक्त चौपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 15 मार्च को फैक्ट्री मालिक को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने रईस अंसारी उर्फ बिरयानी, सलमान अहमद उर्फ लाल, हसन अली उर्फ दातला और आबिद अली को गिरफ्तार किया है, चारों ही आरोपित सरवाड़ जिला केकड़ी के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed