{"_id":"64898163a0e3f91bc30139bb","slug":"jaipur-crime-constable-of-jyoti-nagar-police-station-arrested-for-taking-bribe-of-rs-3-000-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Crime: पुलिस कांस्टेबल तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Crime: पुलिस कांस्टेबल तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
Wed, 14 Jun 2023 02:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:29 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में ज्योतिनगर थाने के कांस्टेबल को एसीबी ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। साथ ही एसीबी की टीम कांस्टेबल के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है।
विज्ञापन
कांस्टेबल सूबे सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर सेकेंड यूनिट ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ज्योतिनगर के कांस्टेबल सूबे सिंह को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने दी।
विज्ञापन
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया, एसीबी की जयपुर नगर द्वितीय इकाई को परिवादी की ओर से जानकारी दी गई कि उसके खिलाफ दर्ज परिवाद में उसका नाम निकालने और कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में कांस्टेबल सूबे सिंह पुलिस थाना ज्योतिनगर तीन हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजपाल गोदारा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया और उप अधीक्षक पुलिस अभिषेक पारीक द्वारा मय टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए सूबे सिंह पुत्र फगनीराम जाटव निवासी ग्राम पोस्ट मुडियासाद तहसील वैर पुलिस थाना हलैना, जिला भरतपुर हाल निवासी चाणक्यपुरी, आगरा रोड जयपुर, पुलिस थाना ज्योतिनगर जयपुर शहर, दक्षिण, जयपुर आयुक्तालय को परिवादी से तीन हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
विज्ञापन