फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Coaching Gas Riwas: Municipal Corporation locks coaching and PG

जयपुर कोचिंग गैस रिसाव: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कोचिंग और पीजी पर लगाया ताला, जांच पूरी होने तक रहेंगे सीज

Mon, 16 Dec 2024 04:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Dec 2024 04:24 PM IST
सार

जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में बच्चों के कोचिंग सेंटर में बेहोश होने की घटना के बाद नगर निगम की टीम ने कोचिंग सेंटर और पास की एक पीजी बिल्डिंग को सीज कर दिया है। उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि यह कार्रवाई प्राथमिक जांच और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

विज्ञापन
Jaipur Coaching Gas Riwas: Municipal Corporation locks coaching and PG
कोचिंक को ताला लगाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग सेंटर में बच्चों के बेहोश होने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के मानसरोवर जोन की टीम ने कोचिंग की बिल्डिंग को सीज कर दिया है। इसके साथ ही पास में बनी एक पीजी (पेइंग गेस्ट) की बिल्डिंग को भी सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


नगर निगम के मानसरोवर जोन के उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि यह कार्रवाई प्राथमिक जांच और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती, तब तक ये दोनों बिल्डिंग सीज रहेंगी।
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
कोचिंग सेंटर में बच्चों के बेहोश होने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभागों की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि कोचिंग और पीजी में सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। यह मामला शहर में कोचिंग संस्थानों और हॉस्टल्स में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। नगर निगम की इस कार्रवाई को इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
जयपुर के गोपालपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में रविवार शाम करीब 6:45 बजे दुर्गंध भरी गैस रिसाव के बाद 12 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी।  बदबू इतनी तेज थी कि छात्रों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ छात्रों को चक्कर आने लगे। कोचिंग क्लास में खिड़कियां बंद होने की वजह से स्थिति और गंभीर हो गई। इस दौरान पांच छात्राओं और दो छात्रों को पास के अस्पताल और दो अन्य छात्रों को मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम तक डॉक्टरों ने सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed