फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur CMs OSD Sharma demands resignation from Union Minister Arjun Ram state model state in crime control

Jaipur: CM के OSD शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम से मांगा इस्तीफा, अपराध नियंत्रण में प्रदेश मॉडल स्टेट

Tue, 29 Aug 2023 05:51 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 29 Aug 2023 05:51 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से इस्तीफे की मांग की है। सीएम के ओएसडी ने कहा कि अपराध नियंत्रम में प्रदेश स्टेट मॅाडल है।

विज्ञापन
Jaipur CMs OSD Sharma demands resignation from Union Minister Arjun Ram state model state in crime control
सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से इस्तीफा मांगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से इस्तीफे की मांग की है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिसके बाद ट्वीट कर लोकेश शर्मा ने ये मांग की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने मेघवाल पर लगे आरोप से जुड़ी एक खबर की फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री मेघवाल, आपके ऊपर आप ही की पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। नैतिकता कहती है कि अपने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दीजिए। साथ ही केंद्रीय मंत्री मेघवाल के राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर भी लोकेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अपराधों के विरूद्ध रेस्पॉन्स टाइम में राजस्थान पूरे देश में अव्वल है। प्रदेश में कानून का राज है। अब अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं होने दिए जाते, बल्कि मुख्यमंत्री अपराधियों को अपराधीकरण छोड़ने या फिर राजस्थान छोड़ने की सीधी और सख्त वॉर्निंग देते हैं। लोकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से ऑपरेशन वज्र प्रहार जैसे सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत 2023 में संगठित अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, इसमें कुल 169 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने इस बात की तरफ भी केंद्रीय मंत्री मेघवाल का ध्यान दिलाया कि पुलिस द्वारा लगभग सभी आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है और कम से कम समय में उनको सजा दिलाने का काम किया जा रहा है। इससे राजस्थान क्राइम कंट्रोल की दिशा में आज एक मॉडल स्टेट बन गया है। साथ ही विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि कानून व्यवस्था को लेकर तमाम आंकड़े देखे जाएं, तो राजस्थान को बदनाम करने वाले खुद एक्सपोज़ हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed