{"_id":"684cf4597bcae554f809e23e","slug":"jaipur-chaos-at-airport-as-air-india-flight-cancelled-due-to-engine-trouble-passengers-waited-all-day-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा, इंजन में खराबी पर एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसल, इंतजार में सुबह से शाम हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा, इंजन में खराबी पर एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसल, इंतजार में सुबह से शाम हुई
Sat, 14 Jun 2025 09:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:32 AM IST
सार
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एयर इंडिया की फ्लाइट को लेकर यात्रियों ने जोरदार हंगामा कर दिया। यह फ्लाइट सुबह के लिए शेड्यूल थी लेकिन तीन बार कैंसल की गई और शाम को एयर लाइन स्टाफ ने इंजन में खराबी बताकर फ्लाइट रद्द कर दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दरअसल जयपुर से बेंगलूरू जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शुक्रवार को सुबह के लिए शेड्यूल थी लेकिन तकनीकी खराबी के चलते 3 बार कैंसल की गई। आखिर में शाम को एयरलाइन स्टाफ ने इंजन में खराबी बताकर फ्लाइट रद्द कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फ्लाइट IX-2749 को शुक्रवार सुबह 11.30 पर जयपुर से बेंगलूरू के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन इंजन में तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए कंपनी अधिकारियों ने फ्लाइट को निर्धारित समय पर उड़ान की अनुमति देने से मना कर दिया। इसके बाद दोपहर 3 बजे और फिर शाम 5 बजे फ्लाइट टेकऑफ की घोषणा की गई। यात्रियों को विमान में बैठाया, लेकिन प्लेन का एसी तक नहीं चलाया गया। शाम 5 से 6:30 बजे तक यात्री गर्मी में परेशान होते रहे और जब आखिर में एयरलाइन स्टाफ ने इंजन में खराबी बताकर फ्लाइट रद्द कर दी तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: kirorilal Meena: नकली खाद-बीज कंपनियों से मिलीभगत, कृषि विभाग के 11 अफसर सस्पेंड, चला मंत्री किरोड़ी का 'डंडा'
इसके बाद एयरपोर्ट पर ही हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन स्टाफ की तरफ से उन्हें सुबह से शाम तक बैठाकर रखा गया। इस दौरान उन्हें खाने के लिए भी कुछ नहीं दिया गया। यात्री हंगामा करते हुए लॉबी एरिया में इकट्ठे हो गए। यात्रियों ने कंपनी ने वैकल्पिक फ्लाइट या रिफंड की मांग की। हंगामा बढ़ता देख कंपनी ने यात्रियों को एक सप्ताह में रिफंड करने का वादा किया।