फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: 'Bring it On' Para Olympian Deepa Malik share life experience in her book, special conversation in JLF

Jaipur: 'ब्रिंग इट ऑन' पैरा ओलंपियन दीपा मलिक ने अपनी किताब में साझा किए जीवन के अनुभव, जेएलएफ में खास बातचीत

Fri, 07 Feb 2025 10:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 10:42 PM IST
सार

बीते दिनों जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आईं पैरा ओलंपियन दीपा मलिक ने अपनी किताब के विमोचन अवसर पर अपने जीवन संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि खुद पर भरोसा रखेंगे तो ईश्वर भी आपके साथ है।

विज्ञापन
Jaipur: 'Bring it On' Para Olympian Deepa Malik share life experience in her book, special conversation in JLF
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में पैरा ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक ने अपनी किताब ब्रिंग इट ऑन का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और खेल के प्रति अपने समर्पण की प्रेरणादायक कहानी साझा की।

विज्ञापन


दीपा ने बताया कि वर्ष 1999 में स्पाइनल ट्यूमर के कारण उन्हें व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। खेल के माध्यम से उन्होंने जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अगर खुद पर भरोसा है, तो ईश्वर भी वह लिखेगा, जो तुम चाहो। दीपा मलिक ने कहा कि किसी भी देश के मैडल उसकी जनसंख्या पर निर्भर नहीं करते, बल्कि उस देश में खेलने वाली जनसंख्या पर निर्भर करते हैं। उन्होंने खेल संस्कृति को बचपन से विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक और पैरालंपिक मैडल की तुलना पर उन्होंने कहा, ओलंपिक और पैरालंपिक को केवल इंक्लूजन के रूप में देखा जाना चाहिए। पैरालंपिक में अलग-अलग श्रेणियों और अवसरों की संख्या अधिक होती है। इसलिए दोनों को कंपेयर करना उचित नहीं है। दीपा ने कहा कि आज खेलों में गवर्नमेंट और स्टेक होल्डर्स का ध्यान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस, मीडिया की जागरूकता और सेलिब्रेशन से खेल जगत में सकारात्मक बदलाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed