फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur : BJP countered on Congress's rhetoric, said- public is suffering the consequences of Gehlot's policies

Rajathan News: कांग्रेस की बयानबाजी पर भाजपा का पलटवार, कहा- पूर्व सीएम की नीतियों का परिणाम भुगत रही है जनता

Fri, 31 May 2024 12:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 12:10 PM IST
सार

राज्य में भीषण गर्मी के कारण पानी और बिजली की समस्या को लेकर भाजपा सरकार की असफलता पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी के चलते आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

विज्ञापन
Jaipur : BJP countered on Congress's rhetoric, said- public is suffering the consequences of Gehlot's policies
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते पैदा हुए पानी और बिजली के संकट पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही राजनीति पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। 

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने इस प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया और अब प्राकृतिक आपदाओं पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने गहलोत और डोटासरा को सुझाव दिया कि वे ट्वीट करने के बजाय जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत दिए गए 27 हजार करोड़ के फंड में से केवल 6 हजार करोड़ ही खर्च किए, जबकि भाजपा ने 14,361 करोड़ के 42 टेंडर निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर भ्रम फैलाया है। भाजपा सरकार ने मार्च 2024 तक सभी पात्र पेंशनधारियों को पेंशन दी है और 1 अप्रैल 2024 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ पेंशन देने का कार्य पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता अपने कार्यकाल की पेंशन पेंडेंसी को भूलकर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप धनखड़ ने बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर भाजपा ने प्रदेश मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया है, जहां आमजन की शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पशु-पक्षियों के लिए चुग्गा-पानी की व्यवस्था करने की अपील की है।


भाजपा नेताओं ने इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली और पानी के संकट का समाधान नहीं किया और केवल भ्रम फैलाने का काम किया। भाजपा ने जनता के हित में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं और प्रदेश में पानी-बिजली की समस्या के समाधान के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed