फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Accident News: Cng Tanker Explodes at Petrol Pump in Bhankrota; 14 Killed

Jaipur CNG Tanker Blast: हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 14, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sat, 21 Dec 2024 08:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Dec 2024 08:09 AM IST
सार

Jaipur CNG Tanker Blast: जयपुर अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। वहीं हादसे में करीब 35 लोग झुलस गए हैं। 40 से अधिक वाहन जल चुके हैं। एक स्लीपर बस भी आग की चपेट में आई है। 

विज्ञापन
Jaipur Accident News: Cng Tanker Explodes at Petrol Pump in Bhankrota; 14 Killed
जयपुर टैंकर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट के हादसे में शनिवार को दो और मौत हुई हैं। अब हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। शुक्रवार को जयपुर के अजमेर रोड पर हुए एक्सीडेंट में 5 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। वहीं 7 लोगों ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन



दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास हुए एक्सीडेंट में झुलसे 35 लोग अब भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस हादसे में 25 लोग 75 फीसदी तक झुलसे हैं। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे कई शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, शुक्रवार सुबह भारत पेट्रोलियम का टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इस दौरान जयपुर से अजमेर जा रहा ट्रक उससे भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 टन गैस लीक हुई
गेल इंडिया लिमिटेड के DGM (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर से टैंकर के 5 नोजल टूट गए और 18 टन (180 क्विंटल) गैस लीक हो गई। इससे इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। जहां टैंकर में ब्लास्ट हुआ उसे करीब 200 मीटर दूर एलपीजी से भरा एक और टैंकर था। गनीमत रही कि उसने आग नहीं पकड़ी।

पीएम मोदी ने जताया था दुख
जयपुर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के परिवार वालों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं सीएम भजनलाल ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस तरह से इस अग्निकांड में मृतकों के परिवार वालों को कुल सात-सात लाख रुपए मिलेंगे। वहीं घायलों को एक लाख पचास हजार रुपए मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed