IPL 2025: आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पहुंचे जयपुर
Rajasthan Royals Players: गुलाबी नगरी में फैंस के बीच भी इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ये सभी खिलाड़ी आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन के लिए अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपनी तैयारियों को रफ्तार दे दी है। मंगलवार को टीम के कुछ खिलाड़ी प्री-सीजन कैंप के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं। जहां वे आगामी सीजन के लिए जमकर अभ्यास करेंगे। गुलाबी नगरी में फैंस के बीच भी इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ये सभी खिलाड़ी आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन के लिए अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। कोचिंग स्टॉफ की देखरेख में खिलाड़ी फिटनेस और स्किल्स पर खास ध्यान दे रहे हैं। टीम का कैंप अगले कुछ हफ्तों तक चलेगा, जहां खिलाड़ी अपनी रणनीति और प्लानिंग को मजबूत करेंगे।
राजस्थान रॉयल्स के पहले सेट में चार खिलाड़ी जयपुर पहुंचे हैं। इनमें ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, मिडिल ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग, तेज गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी और युवा खिलाड़ी कुणाल सिंह राठौर, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे शामिल हैं।
फैंस में उत्साह, टीम का फोकस खिताब पर
कैंप शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स के फैंस का क्रेज बढ़ गया है। लोग टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं और खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं। दूसरी ओर, खिलाड़ी भी इस बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
टीम पर नजर
युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी, जिससे वह फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हो गए। इस बार भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। रियान पराग, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस बार मिडिल ऑर्डर की कमान संभाल सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी और कुणाल सिंह राठौर जैसे युवा खिलाड़ी भी कैंप में शामिल हो गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से टीम को नई ताकत दे सकते हैं।