{"_id":"64435fc97ac74e31cc0f1f16","slug":"indira-gandhi-urban-credit-card-scheme-has-been-extended-till-march-31-2024-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ी, पात्रता आयु सीमा अब 60 वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ी, पात्रता आयु सीमा अब 60 वर्ष
Sat, 22 Apr 2023 09:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 22 Apr 2023 09:47 AM IST
सार
इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स, सर्विस सेक्टर के युवाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
योजना में आवेदन के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई है। पूर्व में इस योजना की अवधि 31 मार्च 2023 तक थी। साथ ही योजना में आवेदन के लिए आयु सीमा को 40 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किया गया है, जिससे शहरी क्षेत्रों के 40 वर्ष से अधिक आयु के जरूरतमंद व्यक्ति भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना वर्ष 2021 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। योजना का लक्ष्य गली-मोहल्ले में फेरी चलाने वालों, रिक्शा चालक, कुम्हार, दर्जी, धोबी, हेयर ड्रेसर, मिस्त्री, पेंटर आदि को लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन