फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   IIFA 2025: Special screening of Rajmandir and Sholay on Golden Jubilee, Deputy CM Diya Kumari shared memories

IIFA 2025: राजमंदिर और शोले की गोल्डन जुबली पर स्पेशल स्क्रीनिंग, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने साझा की यादें

Sun, 09 Mar 2025 02:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 02:35 PM IST
सार

राजमंदिर सिनेमा और बॉलीवुड की कालजयी फिल्म ‘शोले’ की गोल्डन जुबली के अवसर पर आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बचपन की यादें साझा कीं।

विज्ञापन
IIFA 2025: Special screening of Rajmandir and Sholay on Golden Jubilee, Deputy CM Diya Kumari shared memories
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा और बॉलीवुड की कालजयी फिल्म ‘शोले’ की गोल्डन जुबली के मौके पर आईफा अवॉर्ड्स 2025 के तहत स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन


दीया कुमारी ने साझा की बचपन की यादें

राजमंदिर पहुंचीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इस मौके पर भावुक होकर कहा, "राजमंदिर से मेरा बचपन से नाता रहा है। मैं यहां डिप्टी सीएम के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटी के रूप में आई हूं। स्कूल से बंक करके यहां फिल्में देखने आती थी। मेरी बहुत सी यादें इस सिनेमा हॉल से जुड़ी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा, "बचपन से ही मैंने सूरज बड़जात्या की हर फिल्म देखी है। जो फिल्में उन्होंने बनाई हैं, वे बॉलीवुड की धरोहर हैं।"

सूरज बड़जात्या बोले- 'राजमंदिर से खास रिश्ता'

फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने इस आयोजन को अपने लिए इमोशनल पल बताया। उन्होंने कहा, "राजमंदिर में मेरी सात फिल्में चली हैं। जब मेरी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ यहां लगी, तो लोगों ने कहा- आपका कबूतर भी हिट है और हीरो भी। यह सिनेमा हॉल मेरे करियर का अहम हिस्सा रहा है।"

सीएम भजनलाल शर्मा भी होंगे शामिल

आईफा अवॉर्ड्स 2025 के भव्य आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 150 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे राज्य की समृद्ध संस्कृति को ग्लोबल मंच मिलेगा।


राजमंदिर में 100 दिन से ज्यादा चलीं 40 फिल्में

राजमंदिर सिनेमा से जुड़े मैनेजमेंट ने बताया कि अब तक यहां 40 से ज्यादा फिल्में 100 दिनों से अधिक चली हैं, जो इसे भारत के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा हॉल में से एक बनाती हैं।

बॉलीवुड और राजस्थान की संस्कृति का संगम

आईफा अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड और राजस्थान की संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस ओपनिंग एक्ट में राजस्थान की कला, परंपरा और लोकसंगीत की झलक देखने को मिलेगी, जिससे प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed