{"_id":"67c721d6355db2e5c402e6b7","slug":"iifa-2025-preparations-for-the-25th-anniversary-celebration-of-iifa-in-jaipur-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIFA 2025: जयपुर में 25वीं वर्षगांठ का जश्न, ‘सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड’ थीम पर 8 और 9 मार्च को होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIFA 2025: जयपुर में 25वीं वर्षगांठ का जश्न, ‘सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड’ थीम पर 8 और 9 मार्च को होगा भव्य आयोजन
Tue, 04 Mar 2025 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:23 PM IST
सार
आईफा के सह-संस्थापकों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस ऐतिहासिक आयोजन में आमंत्रित किया है। जयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की पृष्ठभूमि में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम भारतीय सिनेमा की कला, नवाचार और वैश्विक प्रभाव को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
आईफा के लिए सीएम को न्योता देते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह, अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवार्ड्स का रजत जयंती संस्करण इस साल राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा। 8 और 9 मार्च 2025 को होने वाले इस भव्य आयोजन का थीम ‘सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड’ रखा गया है, जो आईफा के 25 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाएगा।
विज्ञापन
आईफा के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स, विराफ सरकारी और सब्बास जोसेफ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और आईफा सप्ताहांत और पुरस्कारों के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस सितारों से सजे भव्य समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भारतीय सिनेमा की कला, नवाचार और वैश्विक प्रभाव को श्रद्धांजलि देगा। आईफा 2025 में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों, फिल्म निर्माताओं और उद्योग से जुड़े नामचीन हस्तियों का जमावड़ा होगा, जिससे जयपुर की रंगत और भी बढ़ जाएगी। यह प्रतिष्ठित आयोजन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए न केवल एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा, बल्कि यह दुनिया भर के सिनेप्रेमियों को भारतीय सिनेमा के जादू से रूबरू कराने का भी अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन