{"_id":"67c98d6ad5496526e705928b","slug":"iifa-2025-grand-event-in-jaipur-to-honor-ott-stars-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIFA 2025: ओटीटी सितारों को सम्मानित करने के लिए जयपुर में भव्य आयोजन, मेजबानी की तैयारी में जुटे सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIFA 2025: ओटीटी सितारों को सम्मानित करने के लिए जयपुर में भव्य आयोजन, मेजबानी की तैयारी में जुटे सितारे
Thu, 06 Mar 2025 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 06 Mar 2025 05:27 PM IST
सार
अभिनेता विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना इस भव्य आयोजन की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह अवॉर्ड नाइट ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के उभरते सितारों और उत्कृष्ट कंटेंट को पहचान दिलाने के लिए समर्पित होगी।
विज्ञापन
आईफा अवार्ड 2025 की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईफा सेलिब्रेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सितारों की महफिल भी सजने लगी है। इस साल, शोभा रियल्टी आईफा डिजिटल अवार्ड्स में डिजिटल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कंटेंट और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस भव्य आयोजन की मेजबानी के लिए अभिनेता विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जोरशोर से अभ्यास कर रहे हैं। यह अवॉर्ड नाइट ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बेहतरीन कंटेंट और कलाकारों के योगदान को पहचानने और सम्मानित करने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
आईफा का यह डिजिटल संस्करण मनोरंजन जगत के नए दौर का प्रतीक है, जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों को बेहतरीन कहानियां और प्रतिभाशाली कलाकार दिए हैं। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज सितारों की उपस्थिति की उम्मीद की जा रही है, जो इस शाम को और भी खास बना देगी। जयपुर में होने जा रही इस चमकदार रात का सभी को बेसब्री से इंतजार है, जहां डिजिटल दुनिया के नायकों का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन