{"_id":"690b30ba834682ff9906461a","slug":"icai-ca-inter-topper-2025-jaipur-neha-khanwani-secures-all-india-rank-1-with-505-marks-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Inter Topper 2025: जयपुर की नेहा खानवानी ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1, 505 अंक पाकर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICAI CA Inter Topper 2025: जयपुर की नेहा खानवानी ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1, 505 अंक पाकर रचा इतिहास
Wed, 05 Nov 2025 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Nov 2025 04:40 PM IST
सार
CA Inter Topper 2025: नेहा ने CA इंटरमीडिएट की दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ दी थीं। उन्होंने ग्रुप-I में 244 अंक हासिल किए तो ग्रुप-II में 261 अंक। इस तरह कुल 505 अंक प्राप्त कर उन्होंने देशभर में टॉप किया।
विज्ञापन
सीए इंटर टॉपर नेहा खानवानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर की नेहा खानवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 505 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
जयपुर की प्रतिभा ने रचा इतिहास
नेहा खानवानी मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने मालवीय कॉन्वेंट स्कूल से 12वीं की परीक्षा 97.8% अंकों के साथ पास की। इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी को कैरियर के रूप में चुनते हुए तैयारी शुरू की। सीए फाउंडेशन परीक्षा में उन्हें 400 में से 319 अंक प्राप्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने CA इंटर की तैयारी में खुद को झोंक दिया।
विज्ञापन
दोनों ग्रुप में शानदार प्रदर्शन
नेहा ने CA इंटरमीडिएट की दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ दी थीं। उन्होंने ग्रुप-I में 244 अंक हासिल किए तो ग्रुप-II में 261 अंक। इस तरह कुल 505 अंक प्राप्त कर उन्होंने देशभर में टॉप किया। उनके परिणाम ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
कड़ी मेहनत और परिवार का साथ
नेहा ने बताया कि तैयारी के दौरान वह रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। हर विषय पर पकड़ मजबूत रखने पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। नेहा ने कहा कि जब भी तैयारी के दौरान थकान या निराशा महसूस होती, परिवार हमेशा हौसला बढ़ाता था। इसी विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।
यह भी पढ़ें- लुटेरी या दुल्हन: सात फेरों के कुछ घंटे बाद लाखों की नकदी-जेवर लेकर फरार हुई ‘ठगिनी’, इस बयान से गहराया रहस्य
अब CA फाइनल की तैयारी
नेहा अब CA फाइनल की तैयारी में जुट गई हैं। उनका सपना एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर समाज में अपनी पहचान बनाना है। आगे चलकर वह ऑडिट और टैक्स कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।
नेहा खानवानी ने नई पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि यही दो-तीन साल हैं जिनमें मेहनत करनी चाहिए। अभी मेहनत करेंगे तो पूरा जीवन अच्छी तरह निकलेगा, लेकिन अगर अभी आराम कर लिया तो पूरी जिंदगी मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगे चलकर UPSC में जाने का विकल्प भी खुला है, हालांकि फिलहाल वह CA फाइनल की तैयारी में डूबी हुई हैं और उम्मीद करती हैं कि उसमें भी बेहतर रैंक हासिल करेंगी।
यह भी पढ़ें- विवादित खनन परियोजना: 'अगर पता होता सरकार... तो हम इसे वोट नहीं देते', व्यथा सुनाते हुए रोते रहे सैकड़ों लोग