फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   High level Politics: Vasundhara was kept out of the cabinet formation meeting, all the stalwarts were present

High level Politics: मंत्रिमंडल के गठन की बैठक से वसुंधरा को रखा गया बाहर, राजस्थान के तमाम दिग्गज रहे मौजूद

Mon, 18 Dec 2023 10:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 10:36 AM IST
सार

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में राज ही नहीं रिवाज भी बदल रहा है। जिस वसुंधरा राजे के बिना यहां भाजपा का पत्ता भी नहीं हिलता था आज उन्हें मंत्रिमंडल गठन से जुड़ी अहम प्रक्रिया से भी पूरी तरह बाहर रखा गया है। बताया जा रहा है कि राजे को इस बैठक में आमंत्रित ही नहीं किया गया। 

विज्ञापन
High level Politics: Vasundhara was kept out of the cabinet formation meeting, all the stalwarts were present
वसुंधरा राजे - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के लिए रविवार शाम दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर मोहर लग गई है और अगले तीन-चार दिनों में राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है।
विज्ञापन


इन सब बातों से परे सबसे अहम बात यह है कि राजस्थान की भाजपाई सियासत में अपना महत्वपूर्ण दबदबा रखने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इस प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर रखा गया है। जबकि बैठक में प्रदेश के अन्य कई बड़े नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


इस उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे नेताओं में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि किसी भी नेता ने बैठक से संबंधित कोई भी बात मीडिया से नहीं की लेकिन बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले लगभग 20 नामों पर सहमति बनी है और इस सप्ताह के मध्य तक राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार का समय मांग सकते हैं। हालांकि दिल्ली रवाना होने से पहले भी भजनलाल शर्मा ने कलराज मिश्र से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed