फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heat wave wreaks havoc in Rajasthan with heatwave alerts issued in several districts rain expected in easter

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट; इन इलाकों में बारिश के आसार

Sun, 10 May 2026 08:50 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 10 May 2026 08:50 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc in Rajasthan with heatwave alerts issued in several districts rain expected in easter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ते हुए 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर सहित कई इलाके शनिवार को भीषण लू की चपेट में रहे। वहीं श्रीगंगानगर, बीकानेर, जालोर और उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर जयपुर, अलवर, दौसा और करौली जैसे पूर्वी जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा।

विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


बाड़मेर रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। शनिवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 45 डिग्री और फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में सुबह से ही गर्म हवाओं का असर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जालोर जैसे जिलों में भी गर्मी का असर तेज रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, जोधपुर में 43.9 डिग्री, बीकानेर में 42.2 डिग्री, जालोर में 41.1 डिग्री और श्रीगंगानगर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वी राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा
जहां पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी से झुलस रहा है, वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में लोगों को थोड़ी राहत मिली। सीकर, झुंझुनूं, अलवर, टोंक, दौसा और करौली सहित कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। कोटा के आसपास कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहे और मध्यम गति से हवाएं चलती रहीं।

जयपुर में उमस से लोग परेशान
राजधानी जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, लेकिन दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय गर्मी के साथ नमी महसूस की गई, हालांकि शाम को हल्की हवा चलने से मौसम में कुछ राहत मिली। जयपुर का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ें: रॉयल्टी मैनेजर पर लोडर चढ़ाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन तक बदलता रहा ठिकाने

11 और 12 मई को बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed