फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heat Wave Alert in Rajasthan: Number of heat stroke patients crosses 2000, Heat wave alert for next 4 days

Heat Wave Alert in Rajasthan: अगले 4 दिनों तक तेज लू का अलर्ट जारी, हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या 2 हजार पार

Mon, 27 May 2024 09:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 09:28 AM IST
सार

भीषण गर्मी से भट्टी बने राजस्थान में आने वाले 3-4 दिनों के लिए तीव्र हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में मार्च से अब तक हीट वेव के दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Heat Wave Alert in Rajasthan: Number of heat stroke patients crosses 2000, Heat wave alert for next 4 days
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों तक तीव्र हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिले और पूरा पश्चिमी राजस्थान इस वक्त जबरदस्त हीट वेव की चपेट में है। मार्च से अब तक अस्पतालों में हीट वेव के 2 हजार से ज्यादा केस पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में आज 17 जिलों में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह हीट वेव अगले 3 से 4 दिनों तक चल सकती हैं और इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश में हीट वेव के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक सिर्फ 1 मौत की पुष्टि की है लेकिन अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 20 से ज्यादा हो चुकी है। अस्पतालों की स्थिति यह है कि हीट वेव के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मार्च से लेकर अब तक हीट वेव से पीड़ित करीब 2008 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं, यह संख्या अब और तेजी से बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में भी आज हीट वेव का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को यहां अधिकतम तापतान 45 डिग्री से अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed