फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   half-yearly exams for classes 9 to 12 are being held simultaneously For the first time in Rajasthan, half-year

Rajasthan: पहली बार 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा एक साथ, 17 दिसंबर से होगी शुरू; जारी हुआ टाइम टेबल

Wed, 27 Nov 2024 07:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Nov 2024 07:33 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में इस बार 9वीं से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेंगी। राज्य में पहली बार एक साथ अर्द्धवार्षिक परीक्षा करवाने के लिए शिक्षा विभाग ने कलेंडर जारी किया है। परीक्षाओं के चलते इस बार सर्दियों की छुट्टी भी 25 दिसंबर से नहीं होगी।

विज्ञापन
half-yearly exams for classes 9 to 12 are being held simultaneously For the first time in Rajasthan, half-year
पहली बार 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा एक साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 दिसंबर से शुरू होंगी। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की परीक्षाओं का आयोजन एक साथ करवाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


टाइम टेबल के अनुसार  हाफ ईयरली एग्जाम 17 दिसंबर से शुरू होंगे। एग्जाम 27 दिसंबर तक चलेंगे। सभी स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम 12 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। परीक्षाओं के चलते इस बार सर्दियों की छुट्टियां भी 25 दिसंबर से नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक समान परीक्षा जिला स्तर पर होती थी, जिसके लिए जिले के किसी एक स्कूल को जिम्मा सौंपा जाता था। पेपर भी जिला स्तर पर तैयार होते थे और प्रकाशित होते थे। लेकिन, अब पूरे राज्य में एक ही पेपर से एग्जाम होगा। ऐसे में पेपर प्रिंटिंग का काम भी एक ही फर्म के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

 

सरकारी स्कूलों में ही रखे जाएंगे पेपर 
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्राइवेट स्कूल में पेपर नहीं रखे जाएंगे। ये पेपर सरकारी स्कूल में रहेंगे, जहां से सभी प्राइवेट स्कूल को निर्धारित समय पर प्राप्त करने होंगे। अगर सरकारी स्कूल में भी सुरक्षा पर संदेह है तो संबंधित पुलिस थाने में पेपर रखे जा सकते हैं। परीक्षा के लिए हर स्टूडेंट से 20 रुपए फीस ली जाएगी। इसके अलावा ईयरली एग्जाम के लिए भी फीस साथ में ली जा सकेगी। संयुक्त निदेशक ये फीस पूर्व में गठित समान परीक्षा संचालन समिति के माध्यम से एकत्र करके पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा के खाते में जमा करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed