फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Government will send all Rajasthanis coming from Sudan home free of cost from Delhi

RAJ News: सूडान से आ रहे सभी राजस्थानियों को दिल्ली से निशुल्क घर पहुंचाएगी सरकार, सऊदी अरब पहुंचे प्रवासी

Wed, 26 Apr 2023 05:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 05:51 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 500 भारतीयों को विभिन्न तरीकों से खार्तूम से सूडान पोर्ट ले जाया गया, जहां से उन्हें सऊदी अरब के जेद्दा तक समुद्री मार्ग से ले जाया गया और वहां से उन्हें हवाई मार्ग से दिल्ली लाया जाएगा।

विज्ञापन
Government will send all Rajasthanis coming from Sudan home free of cost from Delhi
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

सूडान से लौटने वाले सभी राजस्थानियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राज्य सरकार द्वारा उन्हें अपने घरों तक छोड़ा जाएगा। राजस्थान सरकार सभी लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था करेगी। 

विज्ञापन

प्रमाणिक जानकारी देने वाले सर्वप्रथम राज्य बना राजस्थान
राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त और  रेजिडेंट कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंसा प्रभावित सूडान में राजस्थानियों की सुरक्षा और निकासी सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनके प्रयासों के कारण ही हम विदेश मंत्रालय को प्रवासी  राजस्थानियों के बारे में प्रमाणिक जानकारी देने वाले सर्वप्रथम राज्य बने। सूडान से लौटे सभी राजस्थानियों को राजस्थान सरकार बस, ट्रेन या हवाई जहाज के माध्यम से उनके घर पर निशुल्क पहुंचाएगी। 

विज्ञापन

प्रवासी भारतीय काफी सहायक रहे हैं
मुख्य आवासीय आयुक्त, बीकानेर हाउस  शुभ्रा सिंह और सीआरएफ ने सभी राजस्थानियों से आग्रह किया कि वे सूडान में संघर्ष से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए संपर्क करें और अधिकारियों को विवरण प्रदान करें। सीआरएफ ने कहा कि अप्रवासी राजस्थानी विशेष रूप से संकट के समय में बहुत सहायक रहे हैं, जैसा कि यूक्रेन संघर्ष के दौरान भी देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब पहुंचे नागरिक
विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 500 भारतीयों को विभिन्न तरीकों से खार्तूम से सूडान पोर्ट ले जाया गया। सभी लोग 60 राजस्थानियों सहित सूडान पोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाए गए हैं। सभी लोगों को सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दा तक समुद्री मार्ग से ले जाया गया और वहां से उन्हें हवाई मार्ग से दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली से उन्हें उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। प्रक्रिया के दौरान राजस्थान फाउंडेशन विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में रहा और सूडान में फंसे राजस्थानियों के परिजनों को नियमित अपडेट देता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed