फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Ex-BJP Spokesperson Slams Disciplinary Committee– Why Different Rules for Me and Rathore?

Jaipur News: भाजपा अनुशासन समिति से पूर्व प्रवक्ता का सवाल- मेरे लिए अलग नियम, राठौड़ के लिए अलग क्यों?

Thu, 14 Aug 2025 01:00 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 Aug 2025 01:00 PM IST
सार

भाजपा से अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित पार्टी के पूर्व प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू ने पार्टी की अनुशासन समिति से कुछ सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में दो अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?

विज्ञापन
Jaipur News: Ex-BJP Spokesperson Slams Disciplinary Committee– Why Different Rules for Me and Rathore?
कृष्ण कुमार जानू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भाजपा में अनुशासन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर पार्टी की अनुशासन समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानू ने लिखा कि उन्हें मात्र जिला अध्यक्ष को लेकर 6 कार्यकर्ताओं के नाम पूछने पर अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जबकि राजेंद्र राठौड़ ने अखबार में लेख लिखकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल उठाए, राजस्थान को नुकसान होने की बात कही और विपक्ष को मुद्दा दिया। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: एटीएस-एसओजी के वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, अन्य पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान
विज्ञापन


व्यंग्य करते हुए जानू ने पूछा कि अगर मुझे उचित मंच पर चर्चा करने की हिदायत दी गई थी, तो राठौड़ साहब किस मंच पर चर्चा कर रहे हैं? क्या उन्हें पार्टी संविधान की किसी धारा में विशेष अधिकार प्राप्त हैं? जानू ने यह भी आरोप लगाया कि अनुशासन समिति में जातीय पक्षपात हो रहा है, राजस्थान भाजपा में जाट के लिए एक कानून और राजपूत के लिए दूसरा कानून है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रवक्ता के अनुसार राठौड़ का आलेख आर्थिक ज्ञान देने से ज्यादा भारत सरकार की आर्थिक नीतियों की असफलताओं को उजागर करने वाला है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह अनुशासन समिति, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मदन राठौड़ और ओंकारसिंह लाखावत को दिखाई नहीं दे रहा? आखिर पार्टी की मजबूरी क्या है कि राठौड़ पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि आज की राजनीति में वे कुछ नहीं होते हुए भी सब कुछ दिखाई देते हैं?

 

कृष्ण कुमार जानू के द्वार सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट का सरेंडर शॉर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed