{"_id":"671a79a1dfd0d1dcdb0059fd","slug":"formation-of-new-executive-committee-of-yoga-federation-of-india-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का गठन, जयपुर के डॉ. अभिनव जोशी बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का गठन, जयपुर के डॉ. अभिनव जोशी बने महासचिव
Thu, 24 Oct 2024 10:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:15 PM IST
सार
Jaipur News: योग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। बता दें कि इसके लिए जयपुर के डॉ. अभिनव जोशी को महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का गठन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता को अध्यक्ष और जयपुर के डॉ. अभिनव जोशी को महासचिव नियुक्त किया गया है। यह संगठन 1974 से योग स्पोर्ट्स के क्षेत्र में सक्रिय है और देशभर में योग के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
डॉ. अभिनव जोशी पिछले 15 वर्षों से योग के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। जयपुर योगा लीग के मुख्य आयोजक के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए, उन्हें योग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महासचिव पद पर निर्विरोध नियुक्त किया है।
विज्ञापन
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया को एशियन योग फेडरेशन और वर्ल्ड योग स्पोर्ट्स फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिष्ठित संगठन बन चुका है। फेडरेशन की नई कार्यकारिणी के गठन से योग के प्रचार-प्रसार और योग स्पोर्ट्स की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
हाल ही में, फेडरेशन ने हिमाचल प्रदेश में 49वीं राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन भी किया। नई कार्यकारिणी से संघ की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है, जिससे योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़ावा मिलेगा।