फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fifth grade exams will begin from tomorrow in Rajasthan

Rajasthan: प्रदेश में कल से शुरू होगी पांचवीं की परीक्षा, दिव्यांग स्टूडेंट्स को मिलेगी एक घंटे की सहूलियत

Sun, 06 Apr 2025 09:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 06 Apr 2025 09:28 PM IST
सार

Rajasthan: प्रदेशभर में तेरह लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स वाले इस एग्जाम में एक दिन पहले तक एडमिट कार्ड की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग ने तकनीकी खामी पूरी तरह दूर नहीं होने की स्थिति में कुछ वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। अब सेंटर इंचार्ज और स्कूल प्रिंसिपल को कुछ अधिकार देते हुए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड बनाने की छूट दी गई है।
 

विज्ञापन
Fifth grade exams will begin from tomorrow in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पांचवीं के एग्जाम कल से शुरू हो रहे हैं। ये परीक्षा सुबह 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक होगी। प्रदेशभर के तेरह लाख 58 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। इस एग्जाम के लिए 19 हजार 578 सेंटर्स बनाए गए हैं। स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर स्थित सरकारी स्कूल में एग्जाम देने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: 'पौत्र रत्न प्राप्ति री आपने खूब सारी बधाई' फोन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दी गहलोत को बधाई    
विज्ञापन


बता दें कि शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय की ओर से ये परीक्षा राज्यभर में डाइट्स के माध्यम से आयोजित करवाई जा रही है। एग्जाम के लिए सरकारी स्कूल ही सेंटर बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूल पर भरोसा नहीं किया। कुछ सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को अपने ही विद्यालय परिसर में एग्जाम का अवसर मिला है लेकिन अधिकांश सरकारी स्कूल स्टूडेंट्स को भी दूसरे स्कूल में ही जाना पड़ा है। एग्जाम 17 अप्रैल तक निरंतर चलेंगे। 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग स्टूडेंट्स को 1 घंटे का ज़्यादा समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed