फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fake Sauce-Mayonnaise Factory Busted in Jaipur, 2,500 Kg Expired Food Items Seized

Rajasthan News: जयपुर में नकली सॉस-मेयोनीज फैक्टरी का भंडाफोड़, ढाई हजार किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त

Tue, 23 Sep 2025 02:35 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Sep 2025 02:35 PM IST
सार

Rajasthan News: जयपुर के मुहाना मंडी में भी एक अन्य कार्रवाई की गई। यहां CMHO सैंकड की टीम ने मैसर्स रघुनाथ ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर सरसों के तेल के 22 टिन जब्त किए। इन टिनों पर न तो मैन्युफैक्चरिंग का बैच नंबर अंकित था और न ही एक्सपायरी डेट लिखी हुई थी।

विज्ञापन
Fake Sauce-Mayonnaise Factory Busted in Jaipur, 2,500 Kg Expired Food Items Seized
ढाई हजार किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में नकली और घटिया खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को विभाग की टीम ने गोनेर रोड स्थित नकली सॉस-मेयोनीज फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और मौके से करीब ढाई हजार किलो अवधिपार (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री को जब्त कर सीज किया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में CMHO जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल की अगुवाई में की गई।

विज्ञापन


डॉ. मित्तल ने बताया कि फैक्टरी श्री श्याम एजेंसी और उससे जुड़े गोदाम में ‘फ्रेश+’ ब्रांड नाम से मेयोनीज पैक की जा रही थी। इसके अलावा बिना लेबल वाली सॉस की बोतलें भी पाई गईं। जांच में सामने आया कि यहां घटिया और एक्सपायरी सामग्री का उपयोग कर नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे। मौके से बरामद सभी खाद्य सामग्री को टीम ने सीज कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल फैक्टरी को भी सील कर दिया गया है। त्योहारी सीजन के पहले ही दिन की गई इस कार्रवाई से नकली खाद्य पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों पर नकेल कसी गई है।
विज्ञापन


पढे़ं: दो माह पहले खरीदी थी जमीन, अब उसी जगह पर चली गोली; खूनी टकराव में महिला को बनाया निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में जयपुर के मुहाना मंडी में भी एक अन्य कार्रवाई की गई। यहां CMHO सैंकड की टीम ने मैसर्स रघुनाथ ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर सरसों के तेल के 22 टिन जब्त किए। इन टिनों पर न तो मैन्युफैक्चरिंग का बैच नंबर अंकित था और न ही एक्सपायरी डेट लिखी हुई थी। कार्रवाई में करीब 372 लीटर गौमुखी ब्रांड नाम से बेचा जा रहा सरसों का तेल सीज किया गया।

डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध आहार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ‘मिलावट पर वार’ अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत ये कार्रवाइयाँ की गईं। विभाग ने साफ किया कि मिलावट और नकली खाद्य सामग्री से आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed