{"_id":"68999f8687e58a949c0c704c","slug":"fake-divorces-for-government-jobs-rajasthan-recruitment-board-exposes-shocking-scam-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3273121-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सरकारी नौकरी के लिए चल रहा ‘फर्जी तलाक’ का खेल, राजस्थान भर्ती बोर्ड ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सरकारी नौकरी के लिए चल रहा ‘फर्जी तलाक’ का खेल, राजस्थान भर्ती बोर्ड ने खोला बड़ा राज
Mon, 11 Aug 2025 02:26 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:26 PM IST
सार
सरकारी नौकरी की चाह में आरक्षण का लाभ लेने के लिए महिलाएं फर्जी तलाक तक का सहारा ले रही हैं। ताजा जांच में सामने आया है कि तलाक की डिक्री लेने के बावजूद महिलाएं अपने तथाकथित पूर्व पति के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
विस्तार
राजस्थान में सरकारी नौकरी की होड़ अब रिश्तों को भी निशाना बना रही है। झुंझुनू और सीकर जैसे जिलों में फर्जी तलाक का संगठित खेल सामने आया है, जिसने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज को हाल ही में कुछ चौंकाने वाली शिकायतें मिलीं, जिनमें आरोप था कि तलाकशुदा महिलाओं को मिलने वाले 2% आरक्षण का लाभ लेने के लिए दंपति नकली तलाक ले रहे हैं।
विज्ञापन
जांच में यह भी सामने आया कि कई महिलाएं तलाक की डिक्री लेने के बावजूद आज भी अपने तथाकथित पूर्व पति के साथ रह रही हैं। इन दंपति के बीच न तो असल में कोई अलगाव हुआ और न ही पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। दस्तावेजों की जांच में भी कई गड़बड़ियां मिलीं, जिससे स्पष्ट है कि यह सिर्फ कोटे के तहत नौकरी पाने के लिए ये खेल रचा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan REET fraud: फर्जीवाड़ा करके बने सरकारी टीचर, SOG ने 123 पर FIR दर्ज की, नियुक्ति रद्द करने के आदेश
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में तलाकशुदा श्रेणी में आवेदनों की संख्या अचानक दोगुनी-तिगुनी हो गई, जिससे शक गहरा गया। संदिग्ध मामलों में भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। 12 से अधिक मामलों की आंतरिक जांच जारी है और जल्द ही एसओजी को पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। आलोक राज के मुताबिक यह केवल नौकरी पाने का हथकंडा नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है, जिसमें अदालत के फैसले का दुरुपयोग और सरकारी नियमों की खुली अवहेलना शामिल है। अब देखना यह होगा कि एसओजी की जांच इस फर्जी तलाक नेटवर्क की कितनी परतें खोलेगी।