{"_id":"68177a894095aad1e7005cfe","slug":"exclusive-interview-of-rajasthan-law-minister-jogaram-patel-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कानून मंत्री पटेल ने बाप विधायक के कृत्य को बताया निंदनीय, कहा-एजेंसियों निष्पक्ष जांच कर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कानून मंत्री पटेल ने बाप विधायक के कृत्य को बताया निंदनीय, कहा-एजेंसियों निष्पक्ष जांच कर रहीं
Sun, 04 May 2025 08:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 04 May 2025 08:02 PM IST
सार
डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रौत द्वारा राजनीतिक व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर कानून मंत्री ने कहा कि एजेंसियों को सत्य को उजागर करना चाहिए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति बंद हो।
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने अमर उजाला से खास बातचीत में भारतीय आदिवासी विधायक जयकृष्ण पटेल द्वारा रिश्वत लिए जाने के कथित कृत्य को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह गंभीर है, एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपने इनपुट के आधार पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एजेंसियों के काम में कोई दखल नहीं देगी। उनसे अपेक्षा है कि वे निष्पक्षता और निर्भीकता से अपनी जांच जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 10 करोड़ मांगे, 2.5 करोड़ में सौदा, घूस के नोटों पर लगा रंग MLA की उंगलियों पर मिला; ACB का खुलासा
विज्ञापन
डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रौत द्वारा राजनीतिक व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर कानून मंत्री ने कहा कि एजेंसियों को सत्य को उजागर करना चाहिए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति बंद हो।
ये भी पढ़ें: मंदिर में चोरी कर जा रहे चोर को बदमाशों ने लूटा, वापस लौटकर दानपात्र से फिर चुराए रुपये, अब धराया
पटेल ने कहा, अगर विधायक ने वाकई सवाल पूछने और उसे हटवाने के एवज में रिश्वत की मांग की है, तो यह न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की साख पर भी बड़ा धक्का है। ऐसे कृत्य से विधायकों की छवि जनता के बीच खराब होती है, इसलिए दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे विधायक की विधायकी भी समाप्त होनी चाहिए।