फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Every village town and city should have adequate supply of electricity and water CM BhajanLal instructions

Rajasthan: हर गांव-कस्बे और शहर में हो बिजली-पानी की पर्याप्त आपूर्ति, सीएम भजनलाल का निर्देश

Fri, 31 May 2024 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 31 May 2024 08:11 PM IST
सार

प्रभारी सचिवों की समीक्षा बैठक में राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहम निर्देश दिए। हर गांव-कस्बे और शहर में बिजली-पानी की पर्याप्त आपूर्ति की बात कही। हीट वेव के दौर में आमजन को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
Every village town and city should have adequate supply of electricity and water CM BhajanLal instructions
सीएम भजनलाल शर्मा बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारियों, संभागीय आयुक्तों एवं प्रभारी जिला सचिवों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रभारी सचिव औपचारिक बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में औचक निरीक्षण कर वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हीट वेव के दौर में आमजन को राहत देने के लिए बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफॉर्मर को तुरंत रिपेयर या रिप्लेस किया जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति भी की जाए। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलापूर्ति परियोजनाओं की सघन मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


लापरवाह कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई
सीएम शर्मा ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी नहीं है, वहां लाइन और टंकी बनाने के मामले में लिप्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बिजली और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में इन संसाधनों की बचत ही इनके उत्पादन के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल स्त्रोतों के मार्ग में अतिक्रमण हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल ने जल संग्रहण एवं संचयन के ढांचों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल स्त्रोतों के मार्ग में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए। शर्मा ने चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं में पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए समय पर अनुदान जारी करने के भी निर्देश दिए।

संवाद से करें समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन के सभी स्तरों पर आमजन की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से परिवादियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-फाइलिंग सिस्टम से फाइलों के निस्तारण में तेजी आई है। जिला कलेक्टर्स के स्तर पर फाइलों के निस्तारण में जनवरी में जहां औसतन 36 घंटे लगते थे, वहीं मई में यह अवधि घटकर 2 घंटे 23 मिनट रह गई है।


मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बताया कि सरकार ने आवश्यक कार्यों को बाधित न होने देने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राजकीय अधिकारियों एवं कार्मिकों की स्थानांतरण नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed