फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   E-postal ballot issued to more than 1 lakh 14 thousand voters for first phase of voting in Rajasthan

RJ LS Election: राजस्थान में पहले चरण के मतदान के लिए एक लाख 14 हजार से अधिक मतदाताओं को ई-पोस्टल बैलेट जारी

Wed, 03 Apr 2024 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत राजस्थान में होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए सेवा मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
E-postal ballot issued to more than 1 lakh 14 thousand voters for first phase of voting in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत राजस्थान में प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 1,14,070 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। सेवा मतदाताओं को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (इटीपीबीएमएस) के द्वारा भेजे गए हैं। सेवा मतदाताओं द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र स्पीड पोस्ट से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 29,192, सीकर से 17,434 और अलवर से 15,205। वहीं, सबसे कम जयपुर लोकसभा क्षेत्र में 1,443 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। गुप्ता ने बताया कि यूनिट ऑफिसर द्वारा सात अप्रैल तक ईटीबीपी ओटीपी के माध्यम से डाउनलोड कर सेवानियोजित मतदाता को प्रेषित करना होगा। ईटीबीपी पर सेवानियोजित मतदाता के द्वारा मतदान की कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद वह रिटर्निंग अधिकारी तक प्रेषित करना होगा। ईटीबीपी संबंधित आरओ को चार जून को प्रातः आठ बजे से पहले प्राप्त हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक साधनों से प्रेषित किया जाता है। यह मतदाता को अपने वरीय स्थान जो उनके मूलरूप से आवंटित मतदान निर्वाचन क्षेत्र से बाहर स्थित होता है, से इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त पोस्टल बैलट फॉर्म पर अपना वोट देने में समर्थ बनाता है। यह सिस्टम निर्वाचकों द्वारा मतदान करने का एक आसान विकल्प उपलब्ध करवाता है। क्योंकि इस सिस्टम का उपयोग करके पोस्टल बैलेट प्रेषित करने में समय की बाधा को दूर कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed