फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Massive Surge in Automobile Market This Dussehra, GST Cut Draws Huge Customer Rush

Jaipur News: दशहरे पर ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त उछाल, जीएसटी में कटौती से बढ़ी ग्राहकों की भीड़

Thu, 02 Oct 2025 04:19 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी कम किए जाने से इस फेस्टिव सीजन में वाहनों की बिक्री में जबरदस्त तेजी आई है। दशहरा के मौके पर ग्राहकों ने नए वाहनों की खरीदी की है। आगे धनतेरस पर भी वाहनों की बिक्री में बूम आने की तैयारी है।

विज्ञापन
Jaipur News: Massive Surge in Automobile Market This Dussehra, GST Cut Draws Huge Customer Rush
चौपहिया वहन बिक्री में तेजी

विस्तार

इस बार का दशहरा ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए वरदान साबित हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में वाहनों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिए जाने के बाद त्योहारी सीजन में खरीदारी का माहौल गर्म हो गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दशहरा और धनतेरस का यह अवसर वाहन खरीद के लिए ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बन गया है।
विज्ञापन


जीएसटी में कमी का सबसे ज्यादा फायदा छोटी कारों और दोपहिया वाहनों को मिला है। टैक्स घटने से इनकी कीमतों में 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की कमी आई है। यही वजह है कि बाजार में जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। राजस्थान ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन सिंह के अनुसार इस बार त्योहारी सीजन में राज्यभर में 20 से 25% ज्यादा वाहन बिकने की संभावना है। जयपुर में पिछले साल की तुलना में बुकिंग और पूछताछ लगभग दोगुनी हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे मिलने से भड़का विवाद, मध्य प्रदेश-राजस्थान की पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में कुल 1,48,298 वाहन बिके थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 1,93,857 पर पहुंच गई। यानी एक साल में करीब 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बार अक्टूबर माह में 3 लाख से अधिक वाहन बिक्री का अनुमान है। जयपुर जैसे बड़े शहरों में दशहरे और धनतेरस के बीच हजारों नई गाड़ियां सड़कों पर उतरने की संभावना जताई जा रही है।


राजन सिंह के अनुसार जीएसटी में राहत उपभोक्ताओं के लिए डबल फेस्टिवल ऑफर की तरह है। जहां एक ओर कीमत कम होने से ग्राहकों को सीधा फायदा हुआ है, वहीं कंपनियां भी आकर्षक फाइनेंस योजनाएं और एक्सचेंज बोनस उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ियों का स्टॉक लगातार खाली हो रहा है और डीलरशिप पर मांग इतनी तेज है कि सप्लाई को लेकर भी चुनौती खड़ी हो गई है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो नवरात्र के बाद दशहरा और धनतेरस का यह समय ऑटोमोबाइल कंपनियों और डीलरों के लिए सुनहरा अवसर बनकर आया है। अनुमान है कि यह दौर लंबे समय तक ऑटो सेक्टर को मजबूती देगा और राजस्थान में वाहन बिक्री नए रिकॉर्ड बनाएगी।

चौपहिया वहन बिक्री में तेजी

चौपहिया वहन बिक्री में तेजी

 

चौपहिया वहन बिक्री में तेजी

चौपहिया वहन बिक्री में तेजी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed