{"_id":"64a3f0aeeed37a03a302ae54","slug":"dr-satish-poonia-said-that-cm-gehlot-has-made-himself-bigger-than-the-high-command-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'सीएम गहलोत ने खुद को आलाकमान से बड़ा कर लिया', क्यों कही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनियां ने ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'सीएम गहलोत ने खुद को आलाकमान से बड़ा कर लिया', क्यों कही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनियां ने ये बात
Tue, 04 Jul 2023 03:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:43 PM IST
सार
जयपुर में राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां मीडिया से रूबरू हुए। कहा कांग्रेस का आलाकमान कमजोर हुआ, उसी का नतीजा है कि सीएम गहलोत ने खुद को आलाकमान से बड़ा कर लिया।
विज्ञापन
सतीश पूनियां का सरकार पर हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सरकार में चल रही अंतरकलह और खींचतान को लेकर कहा कि कांग्रेस देशभर में सत्ता से बाहर हुई, इसका बड़ा कारण है कांग्रेस ने समय के हिसाब से अपने आपको नहीं बदला। कांग्रेस का आलाकमान कमजोर हुआ है। कांग्रेस की लीडरशिप कमजोर हुई, उसी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को कांग्रेस आलाकमान से बड़ा कर लिया।
विज्ञापन
सतीश पूनियां ने कहा अशोक गहलोत को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का ऑफर हुआ। कोई भी परिपक्व राजनेता उस असाइनमेंट को स्वीकार कर लेता, लेकिन राजस्थान में ऐसा क्या था कि अशोक गहलोत इस पराकाष्ठा तक चले गए कि 80 विधायकों ने इस्तीफे पेश कर दिए। इसका मतलब कांग्रेस में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
गाहे-बगाहे कोई अवसर आता है तो दूसरा इन्सीडेंट खड़ा हो जाता है, लिहाजा बीमारी के लिए तो कामना करूंगा कि मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ हों, लेकिन मुझे लगता है कि कांग्रेस राजनीतिक तौर पर पूरी तरह बीमार हैं। उस बीमारी का बड़ा कारण अशोक गहलोत खुद हैं। उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान को इतना दबाव में ले लिया है कि वह निर्णय लेने से डरता है।
विज्ञापन