{"_id":"658ab2e7d9651809ec0f9c04","slug":"dotasara-said-in-the-press-conference-state-government-at-the-behest-of-delhi-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, बोले- प्रदेश सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, बोले- प्रदेश सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है
Tue, 26 Dec 2023 04:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 04:33 PM IST
सार
Jaipur News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज एक प्रेसवार्ता में भाजपा की नई सरकार और उसकी योजनाओं को लेकर तीखा बयान दिया। डोटासरा ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है, सरकार स्वयं कोई निर्णय नहीं ले सकती वह केवल दिल्ली से आए आदेशों का पालन कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में भाजपा की वर्तमान सरकार दिल्ली से आए आदेशों पर चल रही है।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ही ये मालूम हो चुका है कि मुख्यमंत्री स्वयं कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के इतने दिन बाद भी अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
डोटासरा ने राजीव गांधी इंटर्नशिप प्रोग्राम बंद किए जाने के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री ने कल सुबह बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी और शाम को ही राजीव गांधी इंटर्नशिप प्रोग्राम बंद कर दिया। मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में ऐसा अंतर क्यों? राजस्थान की नई सरकार दिल्ली से आए आदेशों का पालन कर रही है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा ने सरदारशहर में दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती आ रही थी आज वो ही इन मुद्दों पर चुप है। इस मामले में हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को हिरासत में लिया जाए।