फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   DGP Rajiv Kumar extends New Year 2026 greetings, emphasizes drug-free Rajasthan and technology-based policing

Rajasthan: DGP राजीव कुमार ने दीं नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, नशामुक्त राजस्थान और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर

Wed, 31 Dec 2025 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Dec 2025 07:49 PM IST
सार

New Year 2026 Greetings: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने नववर्ष 2026 पर पुलिस बल और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नशामुक्त राजस्थान, तकनीक आधारित पुलिसिंग, महिला सुरक्षा और संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई को आगामी वर्ष के मुख्य लक्ष्य बताया।

विज्ञापन
DGP Rajiv Kumar extends New Year 2026 greetings, emphasizes drug-free Rajasthan and technology-based policing
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस के सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुरक्षित नागरिक, सशक्त समाज और अपराध मुक्त राजस्थान के संकल्प को आगामी वर्ष का प्रमुख लक्ष्य बताया।

विज्ञापन

 
बीते वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख
डीजीपी ने अपने संदेश में कहा कि बीते वर्ष राजस्थान पुलिस ने आधुनिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीक आधारित पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इसे पुलिस बल के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता का परिणाम बताया, जिससे आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन

 
नशामुक्त राजस्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता
राजीव कुमार शर्मा ने वर्ष 2026 के लिए नशामुक्त राजस्थान को शीर्ष प्राथमिकता करार दिया। उन्होंने कहा कि समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करना केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि नैतिक और पेशेवर दायित्व भी है। युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर उन्होंने विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- रणथंभौर में गांधी-वाड्रा परिवार का प्रवास: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, रेहान-अवीवा की सगाई रस्म मनाए जाने की चर्चा
 
महिला सुरक्षा और संगठित अपराधों पर फोकस
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि महिला और बाल सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई राजस्थान पुलिस की कार्यप्रणाली का केंद्रीय बिंदु रहेगा। उन्होंने आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस द्वारा निभाई गई मानवीय भूमिका की भी सराहना की।
 
पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों और पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नववर्ष को सकारात्मक संकल्पों के साथ करने का संदेश दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed