फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Deputy Chief Minister Diya Kumari gave instructions to officials regarding tourism in Rajasthan.

Jaipur: उप मुख्यमंत्री ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा- राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने पर काम करें

Mon, 15 Jan 2024 05:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को टूरिज्म में दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास गुणवत्तापूर्ण और आधारभूत सुविधाओं का विकास करना होगा।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Diya Kumari gave instructions to officials regarding tourism in Rajasthan.
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग की कार्य योजनाओं तथा 100 दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान को टूरिज्म में दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास गुणवत्तापूर्ण और आधारभूत सुविधाओं का विकास करना होगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा तथा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्थान के पर्यटन का समग्र विकास करने हेतु पर्यटन विभाग के साथ ही अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों से काम किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


दीया कुमारी ने कहा कि किसी भी पर्यटक स्थल पर यदि अधिक से अधिक पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित करनी है तो उसके लिए एक समग्र कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर, पर्यटक स्थलों तक पहुंच के लिए बेहतर आवागमन की सुविधाएं विकसित करनी होगी, जिसमें रेल, सड़क और हवाई मार्ग सम्मिलित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार पर्यटक स्थलों के आसपास पर्यटकों के लिए आतिथ्य स्थल बेहतर होने चाहिए। आसपास का पूरा क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने चाहिए। शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय के साथ गुणवत्ता पूर्ण आधारभूत सुविधाओं का विकास करना होगा।


उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मेलों एवं उत्सवों के आयोजनों को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए विभागीय स्तर पर एक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जयपुर के जलमहल पर्यटक स्थल के साथ अन्य पर्यटक स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed