{"_id":"65070edf753f353b8501be08","slug":"defense-minister-rajnath-singh-gives-approval-for-sainik-school-in-jaipur-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: प्रदेश को मिला चौथा सैनिक स्कूल; रक्षामंत्री राजनाथ ने दी मंजूरी, जयपुर में यहां बनेगा शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: प्रदेश को मिला चौथा सैनिक स्कूल; रक्षामंत्री राजनाथ ने दी मंजूरी, जयपुर में यहां बनेगा शिक्षण संस्थान
Sun, 17 Sep 2023 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Sep 2023 08:06 PM IST
सार
जयपुर के श्री भवानी निकेतन एजुकेशन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट में संचालित होगा राजस्थान का चौथा सैनिक स्कूल। इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : social media
विस्तार
जयपुर में सैनिक स्कूल को लेकर किए जा रहे प्रयास को आखिरकार सफलता मिल गई है। राजस्थान को अब एक और सैनिक स्कूल मिल जाएगा। जयपुर से बाहर जाकर सैनिक स्कूलों में दाखिला लेने वालों के लिए ये बड़ी राहत है। जयपुर के बीजोपी सांसद राम चरण बोहरा ने कहा कि ये प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। जयपुर में सैनिक स्कूल खोले जाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से प्रयास चल रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी मांग मान ली है। कल देर रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इसी सत्र से ये स्कूल संचालित होने लगेगा।
विज्ञापन
सांसाद ने 2022 में ही सैनिक स्कूल खोलने को लेकर जयपुर के श्री भवानी निकेतन एजुकेशन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट का नाम सुझाया था। ये संस्थान काफी अरसे से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। बोहरा ने बताया कि संस्थान ने सैनिक स्कूल के लिए आवेदन भी किया हुआ है। अब इसी संस्थान में स्कूल खोलने की अनुमति मिल गई है। कल रक्षा मंत्रालय की अनुमति के बाद यहां सैनिक स्कूल बनने का रास्ता साफा हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले राजस्थान में तीन सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। अब ये चौथा स्कूल जयपुर का पहला सैनिक स्कूल होगा। सांसद बोहरा ने कहा कि जयपुर वासियों के लिए बड़े हर्ष का विषय है। यहां शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को देश की सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। उन्हें सैनिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए झुंझुनू या चित्तौड़गढ़ नहीं जाना पड़ेगा। इस स्कूल से भारत माता की सेवा करने वाले छात्र निकलेंगे।
विज्ञापन