{"_id":"6a881436d1636a75090ef245","slug":"crackdown-on-jaipur-spa-centres-11-arrested-including-9-women-for-violating-rules-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा: नौ महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा: नौ महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
Fri, 21 Aug 2026 02:38 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:38 PM IST
सार
जयपुर पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए नौ महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बजाज नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस ने पूर्वी इलाके में दो स्पा सेंटरों पर दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बजाज नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने ब्लू स्टार थाई स्पा और मुंजल थाई स्पा पर संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों में नौ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि दोनों सेंटर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पा सेंटरों के संचालन को लेकर तय गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। जांच के दौरान दोनों सेंटरों पर तय मानकों का पालन नहीं होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि राजधानी में स्पा सेंटरों की आड़ में नियमों की अनदेखी को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, आशुतोष रांका बोले- शर्ट फाड़ी, मोबाइल तोड़ा
विज्ञापन
पहले भी चलाए जा चुके हैं विशेष अभियान
जयपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस की यह कोई पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। इससे पहले एक अगस्त को पुलिस ने छह स्पा सेंटरों पर एक साथ रेड कर मैनेजर समेत 22 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। उस कार्रवाई के बाद संबंधित स्पा सेंटरों को सील करने के लिए नगर निगम को पत्र भी भेजा गया था। इसके अलावा, जून 2026 में जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में भी अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने 2 जून को 40 लोगों और 11 जून को 23 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस तरह केवल जून महीने में ही कुल 63 लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा था।