फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Construction work of new state headquarters of Congress started in Jaipur, Dotasara gave information

Rajasthan: जयपुर में कांग्रेस के नए प्रदेश मुख्यालय का निर्माण कार्य शुरू, डोटासरा ने दी जानकारी

Sun, 06 Jul 2025 02:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 02:58 PM IST
सार

जयपुर में कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश मुख्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि यह भवन दो बेसमेंट और तीन मंजिलों समेत कुल पांच मंजिला होगा। 
 

विज्ञापन
Construction work of new state headquarters of Congress started in Jaipur, Dotasara gave information
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस के नए प्रदेश मुख्यालय के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जानकारी देते हुए बताया कि नए भवन की नींव पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रखी गई थी। डोटासरा ने बताया कि नया कांग्रेस भवन दो बेसमेंट और तीन मंजिलों सहित कुल पांच मंजिला होगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस की मुख्य टीम के साथ-साथ अन्य संबद्ध संगठनों के कार्यालय भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुराने कार्यालय की स्थिति काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में थी, जहां भारी ट्रैफिक के कारण कामकाज में परेशानी होती थी। ऐसे में एक नए और सुविधाजनक स्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। डोटासरा ने बताया कि यह नया भवन 6,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के कार्यकाल में स्वीकृति मिली थी। उन्होंने कहा कि पूरी योजना को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IGP विकास कुमार की जनसुनवाई, नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होने का आह्वान

इसके लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था भी एआईसीसी (AICC) के माध्यम से कराई गई थी। डोटासरा ने कहा कि यह भवन आने वाले समय में कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देगा और कार्यकर्ताओं के लिए सुविधाजनक केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed