{"_id":"643a0379d7314c4d200306b5","slug":"constitution-of-shri-guru-nanak-dev-sikh-welfare-board-approved-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: श्री गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी, बैसाखी पर्व पर सीएम का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: श्री गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी, बैसाखी पर्व पर सीएम का बड़ा फैसला
Sat, 15 Apr 2023 07:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:23 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बैशाखी पर्व के अवसर पर श्री गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है। बोर्ड सिख समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक बढ़ोतरी के लिए विभिन्न काम करेगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने बोर्ड के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। श्री गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड का उद्देश्य सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए योजनाएं प्रस्तावित करना और रोजगार को बढ़ावा देने के संबंध में सुझाव देना है।
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर सुझाव देगा बोर्ड
यह बोर्ड सिख समुदाय के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी सुझाव देगा। इसके साथ ही बोर्ड सिख समुदाय की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और समुदाय के परम्परागत व्यवसायों को आधुनिक रूप देने के लिए भी सुझाव देगा। अधिसूचना के अनुसार बोर्ड सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक योजनाओं में सिख समुदाय की भागीदारी, समुदाय के लिए नवीन योजनाओं की प्रगति और इनके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों और समाधान हेतु निरंतर समीक्षा करेगा।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मामलात विभाग प्रशासनिक विभाग होगा
गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड का प्रशासनिक विभाग अल्पसंख्यक मामलात विभाग होगा। बोर्ड में सात गैर सरकारी सदस्य होंगे जिनमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य शामिल होंगे। साथ ही, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि इसमें सदस्य के रूप में शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव पद पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग के उपनिदेशक स्तर का अधिकारी कार्य संपादित करेगा।
विज्ञापन