फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Constitution Day: Replica of the Constitution is present in Jaipur

Constitution Day: जयपुर में मौजूद है संविधान की प्रतिकृति; प्रदेश के 12 लोगों का था संविधान निर्माण में योगदान

Sun, 26 Nov 2023 10:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Nov 2023 10:08 AM IST
सार

संविधान की उस मूल प्रति के बाद लीथोग्राफी से प्रिंट की गई हूबहू प्रतिकृति जयपुर में भी है। भारत सरकार की ओर से जयपुर के कन्हैया लाल चतुर्वेदी को यह प्रतिकृति सौंपी गई थी।

विज्ञापन
Constitution Day: Replica of the Constitution is present in Jaipur
संविधान दिवस में राजस्थान की भूमिका। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। साल 1949 में 26 नवंबर के दिन ही संविधान मसौदे को अपनाया गया था। यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन


जयपुर में मौजूद संविधान की प्रतिकृति
संविधान की उस मूल प्रति के बाद लीथोग्राफी से प्रिंट की गई हूबहू प्रतिकृति जयपुर में भी है। यह वर्तमान में देश में चुनिंदा लोगों के पास है। संविधान की रजत जयंती पर हुए समारोह में भारत सरकार की ओर से जयपुर के कन्हैया लाल चतुर्वेदी को यह प्रतिकृति सौंपी गई थी।
विज्ञापन


संविधान सभा की अंतिम बैठक संविधान निर्माण के लिए 24 नवंबर 1949 में हुई। इसमें 284 लोगों ने हस्ताक्षर किए। संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी, जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर के 12 लोगों का संविधान में था अहम योगदान
इसमें खास बात यह है कि राजस्थान से हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति उदयपुर के बलवंत सिंह मेहता थे। इनके साथ ही प्रदेश से 12 सदस्य भेजे गए थे, जिसमें 11 सदस्य देशी रियासतों से और एक चीफ कमिश्नर अजमेर मेरवाड़ा क्षेत्र से थे।

संविधान सभा के सदस्य जो राजस्थान से थे

  • मुकुट बिहारी भार्गव  -   अजमेर-मेवाड़ा
  • माणिक्यलाल वर्मा     -    उदयपुर
  • जयनारायण व्यास    -    जोधपुर
  • बलवंत सिंह मेहता   -    उदयपुर
  • रामचंद्र उपाध्याय     -    अलवर
  • दलेत सिंह              -    कोटा
  • गोकुल लाल असावा -  शाहपुरा(भीलवाड़ा)
  • जसवंत सिंह           -  बीकानेर
  • राज बहादुर            -  भरतपुर
  • हीरालाल शास्त्री      -   जयपुर
  • सरदार सिंह           -   खेतड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed