{"_id":"67595303667e0854700c380e","slug":"congress-leader-pratap-singh-khachariyawas-takes-a-dig-at-the-rising-rajasthan-event-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राइजिंग राजस्थान इवेंट पर कांग्रेस नेता खाचरियावास का तंज, कहा- रास्ता बंद करके लोगों को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राइजिंग राजस्थान इवेंट पर कांग्रेस नेता खाचरियावास का तंज, कहा- रास्ता बंद करके लोगों को बंधक बनाया
Wed, 11 Dec 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:23 PM IST
सार
Rajasthan: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राइजिंग राजस्थान इवेंट पर भजनलाल सरकार की तीखी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कहा कि लंबे-लंबे जाम लग जाते हैं, लोग परेशान हो रहे हैं, बीमार आदमी अस्पताल नहीं पहुंच सकता, लेकिन राजस्थान की सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के नाम पर राजस्थान की सरकार ने जयपुर के लोगों के रास्ते बंद करके बंधक बनाकर रख दिया है। पिछले 15 दिन से कभी रिहर्सल के नाम पर, कभी वीआईपी मूवमेंट के नाम पर सभी रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
लंबे-लंबे जाम लग जाते हैं, लोग परेशान हो रहे हैं, बीमार आदमी अस्पताल नहीं पहुंच सकता, लेकिन राजस्थान की सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पर्दे डालकर कच्ची बस्तियों को, कचरे को और सरकारी व्यवस्थाओं छिपा दिया गया है। खाचरियावास ने कहा कि अरबपति को खरबपति बनाने के लिए लखपति को करोड़पति बनाने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों को जनता की खून पसीने की टैक्स की कमाई से फाइव स्टार होटल में सरकारी मेहमान बनकर मौज मस्ती कराई जा रही है।
विज्ञापन
कब एमओयू होंगे, कब यह जमीन पर उतरेंगे, कब रोजगार मिलेगा, किसी को पता नहीं है। लेकिन सरकार बड़े-बड़े दावे करके राइजिंग राजस्थान के नाम पर उद्योगपतियों को बड़ी छूट देकर बड़े लाभ देने की बात कर रही है। इससे प्रदेश के बेरोजगार को अभी कुछ नहीं मिला है ना आगे मिलने की संभावना है, लेकिन जयपुर के लोग लगातार वीआईपी मूवमेंट के नाम पर बंधक बनकर रह गए हैं। छात्र नेताओं को गिरफ्तार करके थानों में बंद कर दिया है, ऐसे में जनता की सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन