फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Complaint of irregularities in transaction on Rajasthan Cricket Association, CGST team handed over notice

Jaipur: आईपीएल का तीसरा मैच भी विवाद में घिरा, RCA पर लेनदेन में गड़बड़ी की शिकायत, CGST टीम ने थमाया नोटिस

Fri, 05 May 2023 11:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 May 2023 11:29 AM IST
सार

जयपुर में होने वाला आज का मैच भी RCA के बदइंतजामी के चलते विवाद में पड़ता नजर आ रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी को 22 करोड़ टैक्स क्रेडिट में फर्जीवाड़ा होने का संदेह।

विज्ञापन
Complaint of irregularities in transaction on Rajasthan Cricket Association, CGST team handed over notice
SMS स्टेडियम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पहले मैच से आरसीए विवाद में नजर आ रहा है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में किए गए निर्माण को खेल मंत्री ने अवैध बताते हुए स्टेडियम के एक स्टैंड को सीज कर दिया था। वहीं, दूसरे मैच से महज कुछ घंटे पहले SMS स्टेडियम में किए गए निर्माण की खेल विभाग ने स्वीकृति दी थी। अब तीसरे मैच से पहले सरकारी एजेंसी ने RCA पर अपनी नजरें टेढ़ी कर दी हैं।

विज्ञापन


बता दें जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स का तीसरा मैच होना है। इस तीसरे मैच से पहले एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स CGST विभाग ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर बड़ी कार्रवाई की है। इसमें 22 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसके बाद RCA द्वारा किए गए लेन-देन की गहनता से जांच की जा रही है। दरअसल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के लेनदेन में गड़बड़ी की शिकायत CGST विभाग को मिली थी।
विज्ञापन


22 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट के फर्जीवाड़ा
इस पर गुरुवार शाम सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स CGST की टीम ने 22 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट के फर्जीवाड़े को लेकर नोटिस दिया। इसके कुछ ही देर बाद आनन-फानन में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग में 10 करोड़ रुपये जमा भी करवा दिया गया है। वहीं, CGST टीम फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। ऐसे में अब IPL के तीसरे मैच से पहले हुई करवाई ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को एक बार फिर परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ ही सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है। ऐसे में अब देखना होगा। IPL के आयोजन के दौरान हुई कार्रवाई का कितना असर मैच के आयोजन के साथ ही राजस्थान के खिलाड़ियों और क्रिकेट पर दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed