फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM launches registration portal and website of inflation relief camp

महंगाई राहत कैंप: सीएम ने लांच किया पंजीकरण पोर्टल और वेबसाइट, बोले- लोगों को महंगाई से मिलेगी अधिकतम राहत

Mon, 24 Apr 2023 10:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 10:37 AM IST
सार

सीएम ने महंगाई राहत कैंप का पंजीकरण पोर्टल और वेबसाइट लांच किया। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में प्रदेशवासियों को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन
CM launches registration portal and website of inflation relief camp
महंगाई राहत कैंप का पंजीकरण पोर्टल और वेबसाइट लांच - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर महंगाई राहत कैंप के पंजीकरण पोर्टल व वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में प्रदेशवासियों को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे। पंजीकरण पोर्टल व वेबसाइट के माध्यम से आमजन का इन योजनाओं से जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा उन्हें योजनाओं के लाभ एवं उद्देश्य के बारे में जागरूक किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने आमजन से आह्वान किया कि महंगाई राहत शिविरों में भाग लेकर अपने हक का लाभ लें तथा इन शिविरों को सफल बनाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैंप की दिशा-निर्देश पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


महंगाई राहत कैंप से मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
उल्लेखनीय है कि महंगाई राहत कैंप से सभी जरूरतमंद परिवारों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंपों में 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई की मार से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 10 बजे सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा में महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार आयुक्त आशीष गुप्ता ने महंगाई राहत कैंप के पंजीकरण पोर्टल एवं वेबसाइट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण पोर्टल एवं वेबसाइट पर 10 योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची, कैंप में पंजीकरण कराने से संबंधित उपयोगी फोटो-वीडियो गैलरी तथा सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची उत्तर सहित उपलब्ध होगी। कैंप से संबंधित आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर भी वेबसाइट पर मिल सकंगे।

कार्यक्रम में आयोजना मंत्री  ममता भूपेश, मुख्य सचिव  उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव आयोजना भवानी सिंह देथा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर
  • मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली।
  • मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली।
  • मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट।
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ी, सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार।
  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये।
  • मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed