फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajanlal Sharma to Launch Rural and Urban Service Camps on PM Modi’s Birthday

Rajasthan: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर CM भजनलाल करेंगे ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत, क्या मिलेगा फायदा?

Tue, 16 Sep 2025 07:49 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Sep 2025 07:49 PM IST
सार

Jaipur News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma to Launch Rural and Urban Service Camps on PM Modi’s Birthday
मुख्यमंत्री राजस्थान भजन लाल शर्मा

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) को राज्यभर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ करेंगे। मालवीय नगर स्थित सामुदायिक केंद्र से शहरी सेवा शिविर तथा बस्सी से ग्रामीण सेवा शिविर की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन

 
प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार पिछले वर्षों की बकाया लीज राशि वर्ष 2025-26 तक एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके साथ ही अन्य आकर्षक रियायतें भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

 
शहरी शिविरों में सफाई व्यवस्था सुधार, सड़क मरम्मत-पैचवर्क, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, नालियों और सीवर लाइन की मरम्मत जैसे जनोपयोगी कार्य तत्परता से किए जाएंगे। नागरिकों को जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, नामांतरण एवं हस्तांतरण जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पीएम एवं सीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन जैसी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: जयपुर में बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, फिर दबा दिया गला... मौत; कारण जानकर हो जाएंगे हैरान


ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से होगा। इन शिविरों में भूमि संबंधी विवादों का समाधान, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन व वितरण, किसान एप द्वारा गिरदावरी, गरीबी मुक्त गांव योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों का सर्वे कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य शिविर, पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण, यू.डी.आई.डी. कार्ड वितरण जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।
 
इन शिविरों के दौरान बीज मिनी किट वितरण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण, मूल निवास व जाति प्रमाणपत्र जारी करना, लंबित फार्मर रजिस्ट्री का निस्तारण, जनहानि एवं पशुहानि मामलों में सहायता राशि स्वीकृति जैसी कार्यवाहियां भी होंगी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इन शिविरों से अंत्योदय की संकल्पना को धरातल पर मूर्त रूप मिलेगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Phone Tapping Case Rajasthan: विधायकों की खरीद-फरोख्त का केस हाईकोर्ट ने किया बंद, गहलोत सरकार में हुआ था दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed